कौन हैं ललन सिंह?, उन पर चर्चा करके हम अपना वक्त खराब नहीं करना चाहते, बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू अध्यक्ष पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Published: April 3, 2023 06:15 PM2023-04-03T18:15:16+5:302023-04-03T18:16:21+5:30

ललन सिंह पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि ये राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ना पॉकेट वाला। इनका कोई अस्तित्व नहीं है, इन पर क्या बोलना है?

Bihar BJP President Samrat Chaudhary attack JDU President Who is Lalan Singh? We do not want to waste our time discussing him  | कौन हैं ललन सिंह?, उन पर चर्चा करके हम अपना वक्त खराब नहीं करना चाहते, बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू अध्यक्ष पर किया हमला

लालू-नीतीश को 33 वर्षों से देखते-देखते बिहार के लोग थक चुके हैं।

Highlightsकोई राजनीतिक हैसियत ललन सिंह की नहीं है।लालू-नीतीश पर भी हमला बोलते हुए कहा कि महागठबंधन बिहार में अस्तिवहीन हो चुका है। लालू-नीतीश को 33 वर्षों से देखते-देखते बिहार के लोग थक चुके हैं।

पटनाः बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि लोग भाजपा के साथ आएं और भाजपा को और मजबूत बनाएं। बिहार की राजनीत को और सुन्दर बनाना है। बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाना है। सम्राट चौधरी से जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान को लेकर सवाल किया तो वह हत्थे से उखड़ गए।

 

उन्होंने कहा कि कौन हैं ललन सिंह? हम वैसे व्यक्ति का जवाब देते हैं जो राजनीतिक व्यक्ति हो। उन पर चर्चा करके हम अपना वक्त खराब नहीं करना चाहते। ललन सिंह पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि ये राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ना पॉकेट वाला। इनका कोई अस्तित्व नहीं है, इन पर क्या बोलना है? जिस नेता में कोई दम हो उस पर बोला जाता है।

ये लोग एक राजा के सिपाही मात्र हैं। इससे ज्यादा कोई राजनीतिक हैसियत ललन सिंह की नहीं है। इस दौरान उन्होंने लालू-नीतीश पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अब महागठबंधन बिहार में अस्तिवहीन हो चुका है। लालू-नीतीश को 33 वर्षों से देखते-देखते बिहार के लोग थक चुके हैं। अब कितना दिन देखेंगे? सम्राट चौधरी ने कहा कि हम जदयू के औकात को जानते हैं।

जदयू कट और पेस्ट की राजनीति करने वाली पार्टी है। एक भी आदमी समता पार्टी वाला दिखता है क्या? उन्होंने मीडिया से कहा कि कहां ई सब के चक्कर में पड़े हैं? वहीं नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में अस्तित्वहीन हो चुके हैं। नीतीश थोड़ा बीमार हो गये हैं, बुजुर्ग भी हैं हमारे। हम तो सेवा करना चाहते हैं। चलिए कल्याणबिगहा में कुटिया बनाकर स्थापित कर दें। 

Web Title: Bihar BJP President Samrat Chaudhary attack JDU President Who is Lalan Singh? We do not want to waste our time discussing him 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे