बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल का ललन सिंह पर हमला, बोले- "उनके लिए लालू-तेजस्वी "त्वमेव माता च पिता त्मेव" की तरह हो गए हैं"

By एस पी सिन्हा | Published: October 26, 2022 05:46 PM2022-10-26T17:46:08+5:302022-10-26T17:51:09+5:30

बिहार भाजपा के प्रमुख संजय जायसवाल ने मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी और राजद प्रत्याशी नीलम देवी के लिये चुनाव प्रचार कर रहे जदयू प्रमुख ललन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि अब लालू और तेजस्वी उनके लिए "त्वमेव माता च पिता त्मेव" की तरह हो गए हैं।

Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal attacked JD(U) chief Lalan Singh, said - "Lalu-Tejashwi has become like "Twmev mata cha pita tmev" for him" | बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल का ललन सिंह पर हमला, बोले- "उनके लिए लालू-तेजस्वी "त्वमेव माता च पिता त्मेव" की तरह हो गए हैं"

फाइल फोटो

Highlightsजदयू प्रमुख ललन सिंह पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया तीखा हमला ललन सिंह मोकामा में राजद प्रत्याशी नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैंसंजय जायसवाल ने कहा कि ललन सिंह के लिए लालू-तेजस्वी "त्वमेव माता च पिता त्मेव" हो गये हैं

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह राजद के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। ललन सिंह मोकामा में अपने धुर विरोधी रहे अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए वोट मांगने उतरे, जबकि  नीतीश कुमार का कार्यक्रम अभी बना नहीं है।

ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने ललन सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह के लिए लालू और तेजस्वी "त्वमेव माता च पिता त्मेव" की तरह हो गए हैं। संजय जायसवाल ने कहा कि कल तक जो ललन सिंह लालू और तेजस्वी के लिए जहर उगते थे, आज उनकी गुलामी करने को विवश हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि कल तक जो ललन सिंह लालू और तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचारी और न जाने क्या क्या कहा करते थे आज उनकी गुलामी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ललन सिंह एक रेकर्ड प्लेयर की तरह सिर्फ यह कहते रहते थे कि मोकामा के लोग अगर लालू और तेजस्वी की गुलामी करेंगे तो मोकामा और मुंगेर खराब हो जाएगा लेकिन आज वे खुद लालू और तेजस्वी की शरण में चले गए हैं।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि ललन सिंह को मोकामा की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए था कि लालू और तेजस्वी उनके लिए "त्वमेव माता च पिता त्मेव" हैं। ललन सिंह को जनता से बताना चाहिए कि उन्होंने लालू और तेजस्वी के बारे में जो भी कहा था वह झूठ कहा था। ललन सिंह ये भी जनता को बताएं कि उन्होंने आईआसीटीसी मामले में लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई को कागजात दिए थे वह झूठे थे।

जायसवाल ने कहा कि ललन सिंह जहां से जनप्रतिनिधि हैं वहां की जनता को उन्हें जरूर हिसाब देना चाहिए कि फर्जी कागजात देकर उन्होंने लालू परिवार को फंसाने का काम किया था। ललन सिंह को यह भी बताना चाहिए कि आज से करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने यह क्यों कहा था कि लालू और तेजस्वी के गुर्गे को वोट देने से बड़ा कोई और अपराध नहीं हो सकता है।

Web Title: Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal attacked JD(U) chief Lalan Singh, said - "Lalu-Tejashwi has become like "Twmev mata cha pita tmev" for him"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे