बिहार सरकार गठन: केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त, अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 17:58 IST2025-11-18T17:24:51+5:302025-11-18T17:58:35+5:30

Bihar: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Bihar BJP appoints Keshav Prasad Maurya observer legislature party meeting Arjun Ram Meghwal former Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti appointed co-observers | बिहार सरकार गठन: केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त, अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक

photo-lokmat

Highlightsबिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।बिहार में भाजपा ने 101 में से 89 सीट पर कब्जा किया है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने बुधवार को होने वाली पार्टी की बिहार इकाई के विधायक दल की बैठक के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल ही में हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 202 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है, जिनमें भाजपा 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

पार्टी ने नव निर्वाचित 89 विधायकों और विधान परिषद के 21 सदस्यों को बुधवार को प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के लिए सूचना भेज दी है। बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय स्थित अटल सभागार में होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल करेंगे। बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता और उपनेता के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

Web Title: Bihar BJP appoints Keshav Prasad Maurya observer legislature party meeting Arjun Ram Meghwal former Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti appointed co-observers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे