भाजपा ने नीतीश कुमार पर लगाया पीके को फंडिंग करने का आरोप, कहा-पीके के बयान से खुला राज

By एस पी सिन्हा | Published: October 27, 2022 03:47 PM2022-10-27T15:47:27+5:302022-10-27T15:47:27+5:30

डॉ जायसवाल ने कहा कि अब कोई बात छिपी नहीं है कि नीतीश कुमार प्रशांत किशोर के सबसे बड़े फंडर हैं। उन्होंने कहा कि इससे ये भी साफ हो गया है कि पीके किसके लिए काम कर रहे हैं और उससे किसका फायदा है।

Bihar BJP accuses Nitish Kumar of funding PK | भाजपा ने नीतीश कुमार पर लगाया पीके को फंडिंग करने का आरोप, कहा-पीके के बयान से खुला राज

भाजपा ने नीतीश कुमार पर लगाया पीके को फंडिंग करने का आरोप, कहा-पीके के बयान से खुला राज

Highlightsजायसवाल ने कहा नीतीश कुमार प्रशांत किशोर के सबसे बड़े फंडर हैं उन्होंने कहा- इससे ये भी साफ हो गया है कि पीके किसके लिए काम कर रहे हैंबिहार बीजेपी अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार का एजेंट बताया

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के फंडिंग वाले बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने हमला बोला है। प्रशांत किशोर के एक बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब लगभग तय हो चुका है कि नीतीश कुमार सहित अन्य 6 मुख्यमंत्री प्रशांत किशोर की ना सिर्फ मदद कर रहे हैं बल्कि उनको फंडिंग भी दे रहे हैं। 

डॉ जायसवाल ने कहा कि अब कोई बात छिपी नहीं है कि नीतीश कुमार प्रशांत किशोर के सबसे बड़े फंडर हैं। उन्होंने कहा कि इससे ये भी साफ हो गया है कि पीके किसके लिए काम कर रहे हैं और उससे किसका फायदा है।

दरअसल, प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा था कि छह राज्यों के मुख्यमंत्री जन सुराज यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। इसके बाद डॉ जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्होंने कभी जिसको मुख्यमंत्री बनाया था, वह सब उनको आज पैसे दे रहे हैं। जाहिर सी बात है कि इसमें नीतीश कुमार भी शामिल हैं। यह दोनों रोज रात में आपस में बात करते हैं कि भाजपा के वोटों में कैसे सेंध लगाई जाए? इसकी साजिश रच रहे हैं। क्योंकि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के गठबंधन के खिलाफ बिहार का एक बहुत बड़ा समाज तैयार है जो इन दोनों को अपदस्थ करेगा। 

उन्होंने प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार का एजेंट बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार इस बात से परेशान हैं कि राजद और जदयू के विलय के बाद उनके वोट छिटक गये हैं और वह सारे वोट भाजपा को नहीं जाए। इसीलिए उन्होंने प्रशांत किशोर को लगाया है। बता दें कि प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के दौरान लगातार राजनीतिक पार्टियों पर हमला बोल रहे हैं।

Web Title: Bihar BJP accuses Nitish Kumar of funding PK

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे