Bihar Bandh: 4 सितंबर को बिहार में चक्का जाम, जानें क्या खुला, क्या बंद

By अंजली चौहान | Updated: September 3, 2025 14:18 IST2025-09-03T14:15:50+5:302025-09-03T14:18:36+5:30

Bihar Bandh:बिहार में एक संयुक्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है।

Bihar Bandh Road blockade in Bihar on 4th September know what is open and what is closed | Bihar Bandh: 4 सितंबर को बिहार में चक्का जाम, जानें क्या खुला, क्या बंद

Bihar Bandh: 4 सितंबर को बिहार में चक्का जाम, जानें क्या खुला, क्या बंद

Bihar Bandh:बिहार में इस समय चुनाव का माहौल है। इस चुनावी रंग में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने चार सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है। इस बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा करेगी। इस बंद का मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई एक कथित अपमानजनक टिप्पणी है। यह टिप्पणी इंडिया (INDIA) गठबंधन की "वोटर अधिकार यात्रा" के दौरान दरभंगा में की गई थी।

इस बंद की एक विशेष बात यह है कि इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा कर रही है। चक्का जाम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का उद्देश्य "मां के सम्मान" और "महिलाओं के अपमान" जैसे भावनात्मक मुद्दों को उठाना है, जिससे यह एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा बन सके।

बिहार बंद का समय

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बंद पाँच घंटे - सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

क्या खुला और क्या बंद रहेगा:

सड़क यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे आवागमन में बाधा आ सकती है।

आपातकालीन सेवाएं (जैसे एम्बुलेंस और अस्पताल) बंद से प्रभावित नहीं होंगी।

रेलवे सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

आम जनजीवन पर कम से कम असर पड़े, इसका ध्यान रखा गया है।

महिलाएं विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व क्यों करेंगी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा ने बंद का नेतृत्व करने का फैसला किया है।

इस बंद को "महिलाओं का सम्मान" और "मां का अपमान" जैसे मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है।

एनडीए नेताओं का कहना है कि यह टिप्पणी सिर्फ पीएम की मां का नहीं, बल्कि बिहार की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है, इसलिए महिलाएं इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी।

मालूम हो कि राज्यव्यापी बंद पिछले हफ्ते दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माँ के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में है। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था।

इस घोषणा के बाद, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता उमेश कुशवाहा ने कहा, "दरभंगा में विपक्ष की रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माँ के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। यह नैतिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से गलत है।"

उन्होंने कहा, "ऐसी भाषा का इस्तेमाल बेहद अनुचित है और अभी तक महागठबंधन के नेताओं ने माफ़ी नहीं मांगी है। इससे पता चलता है कि वे कितने अहंकारी हैं।"

उमेश कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष ने "हमारी माताओं और बहनों का अपमान किया है और अब हम इसका बदला लेंगे। इसलिए, एनडीए ने बिहार बंद का आह्वान किया है और महिला मोर्चा पूरे बिहार में विरोध प्रदर्शन करेगा।"

Web Title: Bihar Bandh Road blockade in Bihar on 4th September know what is open and what is closed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे