लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव: LJP ने पहले फेज के 42 उम्मीदवारों की जारी की सूची, BJP से आए नेता भी शामिल

By गुणातीत ओझा | Updated: October 8, 2020 19:05 IST

लोक जनशक्ति पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जिनमें भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ नेता भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोजपा ने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जिनमें भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ नेता भी हैं।71 सीटों में से हैं जिन पर 28 अक्टूबर को पहले चरण में मतदान होना है।

पटनाःलोक जनशक्ति पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जिनमें भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ नेता भी हैं। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जद(यू) के लिए मुकाबले को मुश्किल बनाना चाहती है। लोजपा ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर जद(यू) को हराने का आह्वान करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के लिए वोट डालने का मतलब बिहार को ‘तबाह’ करना होगा।

लोजपा ने कहा कि ये 42 उम्मीदवार जिन सीटों पर किस्मत आजमाएंगे वे उन 71 सीटों में से हैं जिन पर 28 अक्टूबर को पहले चरण में मतदान होना है। लोजपा ने बिहार भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं पर भी विश्वास जताया है जो पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए। इनमें दिनारा से राजेंद्र सिंह और पालीगंज से उषा विद्यार्थी हैं। लोजपा ने घोषणा की है कि वह उन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी जिन पर जद(यू) चुनाव लड़ रही है।

वह भाजपा के सामने अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी। पार्टी राजनीतिक वजहों से कुछ ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतार सकती है जहां भाजपा ने भी प्रत्याशी उतारे हों। हालांकि पासवान की पार्टी इससे बचने का ही प्रयास करेगी। लोजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पसंद में ऊंची जाति और दलित उम्मीदवारों दोनों पर विश्वास जताया है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020लोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं