Bihar Elections 2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघवुंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश JDU में, सीएम बोले- स्वागत है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 8, 2020 11:12 PM2020-10-08T23:12:40+5:302020-10-08T23:12:40+5:30

पटना स्थित जद (यू) के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सत्यप्रकाश के जद (यू) में शामिल होने की घोषणा करते हुए दल में उनका स्वागत किया।

Bihar assembly elections 2020 former Union Minister Raghavansh Prasad Singh son Satyaprakash jdu rjd | Bihar Elections 2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघवुंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश JDU में, सीएम बोले- स्वागत है...

वशिष्ठ नारायण सिंह ने सत्यप्रकाश के जद (यू) में शामिल होने की घोषणा करते हुए दल में उनका स्वागत किया।

Highlightsनीतीश कुमार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी को धन्यवाद दिया।सत्यप्रकाश ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू)की सदस्यता ग्रहण की।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रघवुंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू)की सदस्यता ग्रहण की।

पटना स्थित जद (यू) के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सत्यप्रकाश के जद (यू) में शामिल होने की घोषणा करते हुए दल में उनका स्वागत किया। इस अवसर सत्यप्रकाश ने जद (यू) में उन्हें शामिल किए जाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी को धन्यवाद दिया।

बिहार सरकार ने कहा, रघुवंश प्रसाद सिंह के सुझावों पर काम कर रहे हैं

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह के पत्र में उठाए गए मुद्दों पर काम शुरू कर रहा है। सिंह ने 13 सितंबर को एम्स, दिल्ली में अंतिम सांसद लेने से पहले 10 सितंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कुछ आवश्यक कार्यों को कराने का अनुरोध किया था। सिंह के पुत्र सत्य प्रकाश सिंह को संबोधित एक पत्र में मंत्री ने उन्हें सूचना दी है, ‘‘यह उनका (रघुवंश सिंह के) अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

उन्होंने अपने अंतिम क्षणों में भी जनता का ख्याल रखा और जल संसाधन विभाग से संबंधित कुछ काम के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मुझसे इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।” समाजवादी नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए संजय ने कहा, ‘‘मुझे रघुवंश बाबू के आकस्मिक निधन पर दुख हुआ है। मैं आपके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले के बेनीपुरी गाँव में प्रख्यात कवि रामवृक्ष बेनीपुरी का स्मारक बनाने और उनके घर की सुरक्षा के लिए रिंग बांध बनाने आदि विषयों पर सैद्धांतिक निर्णय लिया जा चुका है। रघुवंश ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कुछ अन्य मुद्दों को भी उठाया था।

Web Title: Bihar assembly elections 2020 former Union Minister Raghavansh Prasad Singh son Satyaprakash jdu rjd

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे