लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: बिहार चुनाव के आख़िरी 36 घंटों में मुद्दों की भरमार, हवा के रुख से बदलाव के संकेत

By शीलेष शर्मा | Updated: October 26, 2020 19:08 IST

प्रदेश के नौजवानों की इस  नब्ज़ को भॉंप कर तेजस्वी ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा कर मास्टर स्ट्रोक चल दिया, भाजपा ने इसके जबाब में 19 लाख रोज़गार देने की घोषणा कर दी लेकिन यह घोषणा लोगों के गले उतरते नज़र नहीं आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में इस बार जाति के अलावा दूसरे मुद्दे ज़ोर पकड़ रहे है जिसने भाजपा और सीएम नीतीश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महँगाई का मुद्दा भी उछाल दिया है, प्याज़ नीतीश और मोदी पर भारी पड़ती नज़र आ रही है। नीतीश लालू के जंगल राज की याद दिला कर तेजस्वी पर आक्रामक हमला कर रहे हैं।

नई दिल्लीः 36 घंटे बाद बिहार विधान सभा की 71 सीटों पर मतदान शुरू हो जायेगा। जातीय आधार पर वोट करने वाले बिहार में इस बार जाति के अलावा दूसरे मुद्दे ज़ोर पकड़ रहे है जिसने भाजपा और सीएम नीतीश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

रोज़गार का सवाल मतदाताओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है। कोरोना में लॉक डॉउन के कारण राज्य में बेरोज़गारी चरम पर है। प्रदेश के नौजवानों की इस  नब्ज़ को भॉंप कर तेजस्वी ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा कर मास्टर स्ट्रोक चल दिया, भाजपा ने इसके जबाब में 19 लाख रोज़गार देने की घोषणा कर दी लेकिन यह घोषणा लोगों के गले उतरते नज़र नहीं आ रही है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तेजस्वी जातीय कार्ड खेलने में पीछे नहीं रहे यह कह कर ठाकुरों के सामने जैसे लालू राज में गरीब सीना तान कर चलता था उनके राज में भी वह सीना तान कर चलेगा, इसी के साथ महँगाई का मुद्दा भी उछाल दिया है, प्याज़ नीतीश और मोदी पर भारी पड़ती नज़र आ रही है। तेजस्वी के जातीय वाले वयान को भाजपा बड़ा मुद्दा बना कर तेजस्वी पर हमलावर है, दूसरी तरफ नीतीश लालू के जंगल राज की याद दिला कर तेजस्वी पर आक्रामक हमला कर रहे हैं।

इसके बीच रामविलास पासवान के बेटे चिराग पूरी ताक़त से नितीश का खेल बिगाड़ने में जुटे हैं। शराब बंदी में माफ़िया को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगा कर जेल भेजने की भी बात कर रहे हैं। भाजपा चिराग को वोट कटुआ बता रही है ,लेकिन कोई सीधा हमला करने से बच रही है।

माना जा रहा है कि भाजपा चुनाव बाद मौका पड़ते ही नीतीश को किनारे लगा कर चिराग को गले लगा लेगी ,परन्तु यह इस बात पर निर्भर करेगा कि भाजपा अपने दम पर कितनी सीटें जीतती है। पहले चरण के मतदान से 36 घंटे पहले हवा का रुख राज्य में बदलाव की तरफ इशारा कर रही है। बदलाव किसके पक्ष में होगा यह चुनाव के परिणाम बतायेंगे। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीजेपी नड्डाजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष