लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव 2020: चिराग पासवान का सीएम नीतीश पर हमला, पीएम मोदी का आशीर्वाद लेकर कहीं लालू की शरण में न चले जाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2020 21:28 IST

चिराग ने अपने ट्वीट में कहा , ‘‘पिछली बार लालू प्रसाद जी के आशीर्वाद से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और फिर उनको धोखा देकर प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से रातों रात मुख्यमंत्री बन गए। इस बार कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद लेकर फिर लालू प्रसाद की शरण में ना चले जाएं साहब।’’

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार इस बार कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आर्शीवाद लेकर राजद नेता की शरण में न चलें जाएं।नीतीश कुमार ने साज़िशन बीजेपी को पिछली बार लड़े 157 सीट की जगह कम सीटें दी है।नीतीश जी को 121 सीटें चाहिए थी जबकि अपने राजनीतिक गुरु लालू यादव के साथ 101 पर मान गए थे।

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पिछली बार लालू प्रसाद का आर्शीवाद लेकर मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार इस बार कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आर्शीवाद लेकर राजद नेता की शरण में न चलें जाएं।

चिराग ने अपने ट्वीट में कहा , ‘‘पिछली बार लालू प्रसाद जी के आशीर्वाद से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और फिर उनको धोखा देकर प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से रातों रात मुख्यमंत्री बन गए। इस बार कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद लेकर फिर लालू प्रसाद की शरण में ना चले जाएं साहब।’’

लोजपा अध्यक्ष ने लिखा, ‘‘नीतीश कुमार ने साज़िशन बीजेपी को पिछली बार लड़े 157 सीट की जगह कम सीटें दी है। आज नीतीश जी को 121 सीटें चाहिए थी जबकि अपने राजनीतिक गुरु लालू यादव के साथ 101 पर मान गए थे लेकिन भाजपा के साथ इन्हें 101 सीट से ज़्यादा चाहिए। पहले बिहार को ठगा और अब भाजपा को।’’

चिराग ने आरोप लगाया कि जो भीतरघात नीतीश कुमार ने लोकसभा के चुनाव में लोजपा प्रत्याशियों से किया था, वही अब वह भाजपा प्रत्याशियों के साथ कर रहे है। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा ‘‘भाजपा के एहसानों को भूल मत जाइएगा, मात्र अपनी कुर्सी की रक्षा के लिए बिहार के 5 वर्ष बर्बाद किया साहब ने।’’

गौरतलब है कि बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने के बाद भी चिराग, भाजपा के प्रति नरम रुख अख्तियार किए हुए हैं, लेकिन नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे ।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप