Bihar assembly elections 2020: भाजपा-VIP में गठजोड़, बीजेपी ने मुकेश सहनी को दी 11 सीट

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 7, 2020 03:02 PM2020-10-07T15:02:00+5:302020-10-07T16:32:14+5:30

मुकेश सहनी ने राजद पर अति पिछड़ों की पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाते हुए कहा कि अति पिछड़ा समाज से होने के कारण राजद ने उन्हें धोखा दिया और इस वर्ग के लोग चुनाव में इसका जवाब देंगे।

Bihar assembly elections 2020 bjp vip 11 seat jdu ham patna jp nadda cm nitish | Bihar assembly elections 2020: भाजपा-VIP में गठजोड़, बीजेपी ने मुकेश सहनी को दी 11 सीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। (photo ani)

Highlightsविकासशील इंसान पार्टी को 11 विधानसभा की सीटें दी हैं एवं भविष्य में एक विधानपरिषद की भी सीट देंगे।पहले चरण के लिये 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिये तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिये सात नवंबर को मतदान होगा।बिहार मे जदयू 122 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जीतन राम मांझी को अपने खाते से सात सीटें दी हैं। 

पटनाः एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। बिहार में 243 सीट हैं और तीन चरण में मतदान होगा। भाजपा 121 सीट में से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 11 सीट दी हैं। 

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को 11 विधानसभा की सीटें दी हैं एवं भविष्य में एक विधानपरिषद की भी सीट देंगे। मुकेश सहनी कई दिन से दिल्ली में डारे हुए थे। मुकेश सहनी ने राजद पर अति पिछड़ों की पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाते हुए कहा कि अति पिछड़ा समाज से होने के कारण राजद ने उन्हें धोखा दिया और इस वर्ग के लोग चुनाव में इसका जवाब देंगे।

सहनी को भाजपा विधान परिषद में भी सीट देंगी

सहनी को भाजपा विधान परिषद में भी सीट देंगी। बिहार मे जदयू 122 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जीतन राम मांझी को अपने खाते से सात सीटें दी हैं। बिहार में तीन चरणों चुनाव होगा। पहले चरण के लिये 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिये तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिये सात नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और सन ऑफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। कहा कि इन्होंने मुझे एनडीए में सहारा देकर पिछड़ा समाज के एक बेटे को सम्मान दिया है।

सहनी ने इसके बाद महागठबंधन को पीठ में छुरा भोंकने वाला बताते हुए कहा कि उनलोगों ने मेरे साथ धोखा किया। महागठबंधन को हराने के लिए हम तैयार हैं। लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने धोखा दिया है। जनता को इस बार में सच बताएंगे। 

वीआईपी बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा भी बन गई

भाजपा ने मुकेश सहनी नीत विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को बिहार विधानसभा चुनाव में अपने कोटे की 121 सीटों में से 11 सीटें देने की बुधवार को घोषणा की। साथ ही वीआईपी बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा भी बन गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, चुनाव प्रभारी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी की उपस्थिति में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी गई।

भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘भाजपा ने अपने कोटे से वीआईपी पार्टी को विधानसभा की 11 सीटें दी हैं एवं भविष्य में विधानपरिषद की भी एक सीट देंगे।’’ गौरतलब है कि एक दिन पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव के लिये राजग में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया था, जिसके तहत भाजपा को 121 सीटें मिलीं जबकि जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आईं। जद(यू) ने अपने खाते से जीतनराम मांझी की 'हम' पार्टी को सात सीट दी हैं।

हर वर्ग को साथ लेकर चलने और सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व मजबूत करने वाला दल

वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार विधानसभा चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) राजग का हिस्सा है। इस चुनाव में भाजपा अपने कोटे से 11 सीटें मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को दे रही है। भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व मजबूत करने वाला दल है।’’ वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी को पिछड़ों-अतिपिछड़ों से कोई मतलब नहीं है। हमें खुशी है कि हमारे साथ बिहार के 40 फीसदी अति-पिछड़े समाज के नेता मुकेश सहनी आ गए हैं।’’

उल्लेखनीय है कि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी कुछ दिनों पहले विपक्षी महागठबंधन से अलग हो गई थी। राजद नीत महागठबंधन द्वारा घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा किये जाने के दौरान वीआईपी के सीटों की संख्या नहीं बताने से सहनी नाराज हो गए थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर बाहर चले गए थे । बॉलीवुड के पूर्व सेट डिजाइनर सहनी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि एक पक्ष (राजद नीत महागठबंधन) ने पीठ में खंजर घोंपने का काम किया जबकि दूसरे पक्ष (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने मरहम लगाने का काम किया।

Web Title: Bihar assembly elections 2020 bjp vip 11 seat jdu ham patna jp nadda cm nitish

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे