लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः सियासी क्रिकेट मैच, कौन होगा रन आउट, कौन होगा हिट विकेट?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 19, 2020 21:14 IST

देश के मीडिया ने सियासी मैच की कमेंट्री शुरू कर दी है, तो दोनों प्रमुख टीमों की ओर से हूटिंग करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं. एक टीम के कप्तान सीएम नीतीश कुमार हैं, तो दूसरी के तेजस्वी यादव.

Open in App
ठळक मुद्देकौन रन आउट होगा, कौन हिट विकेट होगा, कौन कैच आउट होगा, तो कौन बेहतर बैटिंग कर पाएगा और कौन शानदार फिल्डिंग?वैसे नीतीश कुमार अच्छी बैटिंग कर रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कहीं वे रन आउट तो नहीं हो जाएंगे.चिराग पासवान जिस तरह की सियासी हूटिंग कर रहे हैं, उसे देख कर लगता है कि बीजेपी के बल्लेबाज का ध्यान हटा, तो नीतीश कुमार रन आउट हो सकते हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनज़र सियासी क्रिकेट मैच 20-20 शुरू हो चुका है. देश के मीडिया ने सियासी मैच की कमेंट्री शुरू कर दी है, तो दोनों प्रमुख टीमों की ओर से हूटिंग करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं. एक टीम के कप्तान सीएम नीतीश कुमार हैं, तो दूसरी के तेजस्वी यादव.

इस मैच के दिलचस्प सवाल यह हैं कि- कौन रन आउट होगा, कौन हिट विकेट होगा, कौन कैच आउट होगा, तो कौन बेहतर बैटिंग कर पाएगा और कौन शानदार फिल्डिंग? वैसे नीतीश कुमार अच्छी बैटिंग कर रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कहीं वे रन आउट तो नहीं हो जाएंगे, क्योंकि अक्सर दूसरे बल्लेबाज की लापरवाही या गड़बड़ी की वजह से अच्छा बल्लेबाज भी रन आउट हो जाता है.

चिराग पासवान जिस तरह की सियासी हूटिंग कर रहे हैं, उसे देख कर लगता है कि बीजेपी के बल्लेबाज का ध्यान हटा, तो नीतीश कुमार रन आउट हो सकते हैं. हालांकि, चिराग पासवान पर भी हिट विकेट होने का खतरा ज्यादा मंडरा रहा है. उनकी दिलचस्पी विरोधियों को आउट करने के बजाए नीतीश कुमार को आउट करने में ज्यादा है, लेकिन इस कोशिश में वे स्वयं हिट विकेट हो सकते हैं.

नीतीश कुमार के साथ बल्लेबाजी कर रहे बीजेपी के बल्लेबाज़ों को एनडीए के एक्स्ट्रा खिलाड़ी चिराग पासवान खेल पर फोकस होने नहीं दे रहे हैं, हो सकता है इसके कारण बीजेपी और जेडीयू में संतुलन नहीं बने और नीतीश कुमार रन आउट हो जाएं.

उधर, तेजस्वी यादव के पास आखिरी ओवर बचा है और यदि वे नीतीश कुमार की टीम को आउट नहीं कर पाए, तो पांच साल की अगली पारी शुरू हो जाएगी और महागठबंधन फिल्डिंग करता ही रह जाएगा. तेजस्वी यादव की टीम की जीत में कांग्रेस की फिल्डिंग की बड़ी भूमिका हो सकती है, लिहाजा कांग्रेस की फिल्डिंग कमजोर पड़ी तो महागठबंधन टीम को भारी नुकसान हो जाएगा. देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन, एनडीए टीम के कितने खिलाड़ियों को कैच आउट करता है और कितनों को आउट करके मैदान से पवेलियन भेजता है?

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रीय रक्षा अकादमीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब