लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः 243 में से 202 सीट पर जीत, सभी 30 NDA सांसदों से मिलेंगे पीएम मोदी, राजनीतिक दिशा, विकास रणनीति और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2025 10:36 IST

Bihar Assembly Elections: भाजपा ने 89, जदयू ने 85, लोजपा (रामविलास) ने 19, ‘हम’ ने पांच और रालोमो ने चार सीट जीतीं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव में राजग को 243 में से 202 सीट पर जीत मिली।प्रधानमंत्री मोदी ने 14 चुनावी रैलियां कीं और कई रोड शो भी किए।गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य के सभी 30 राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सांसद आज यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह बैठक चुनावी सफलता के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ राज्य में आगे की राजनीतिक दिशा, विकास संबंधी रणनीति और केंद्र–राज्य समन्वय को मजबूत करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चुनावी अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में कई रैलियां और रोड शो किए थे जिनका राजग को मिली व्यापक बढ़त में निर्णायक योगदान माना जाता है।

मोदी से मुलाकात करने वाले राजग सांसदों में जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के सांसद शामिल हैं। झंझारपुर से जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि यह मुलाकात प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करने के उद्देश्य से निर्धारित की गई है।

मंडल ने कहा, “राजग को अपेक्षा से कहीं अधिक सीट मिली हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की दूरदृष्टि पर भरोसा जताया है। चुनावी अभियान के दौरान ‘नीतीश–मोदी की जोड़ी’ लगातार चर्चा में रही और लोगों ने इस गठजोड़ को व्यापक समर्थन दिया।”

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में 14 चुनावी रैलियां कीं और कई जगह रोड शो भी किए। चुनाव में राजग को 243 में से 202 सीट पर जीत मिली। इनमें भाजपा ने 89, जदयू ने 85, लोजपा (रामविलास) ने 19, ‘हम’ ने पांच और रालोमो ने चार सीट जीतीं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा