बिहार विधानसभा उपचुनाव: चिराग पासवान ने भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान, मोकामा और गोपालगंज में तीन नवंबर को है मतदान

By एस पी सिन्हा | Published: October 28, 2022 02:57 PM2022-10-28T14:57:14+5:302022-10-28T14:57:14+5:30

बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में चिराग पासवान ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। चिराग पासवान भाजपा के समर्थन में 2 दिन प्रचार-करेंगे।

Bihar assembly by-election: Chirag Paswan announces support to BJP in Mokama and Gopalganj | बिहार विधानसभा उपचुनाव: चिराग पासवान ने भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान, मोकामा और गोपालगंज में तीन नवंबर को है मतदान

विधानसभा उपचुनाव: चिराग पासवान करेंगे भाजपा का समर्थन

Highlightsगोपालगंज और मोकामा विधानसभा की दो सीटों पर है तीन नवंबर को उपचुनाव।इस चुनाव में चिराग पासवान ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

पटना: बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मतदान के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में भाजपा और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। चिराग पासवान भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। 

इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने दी है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान भाजपा के समर्थन में 2 दिन प्रचार-करेंगे। डा. जायसवाल ने कहा कि चिराग पासवान शुरू से ही भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। 

वहीं, मोकामा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर डा. जायसवाल ने नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के समर्थक व्यापारियों को धमकी दे रहे हैं। उनके समर्थक दुकानदारों को धमकी दे रहे हैं कि अगर राजद को वोट नहीं देंगे तो उनकी दुकान को लूट ली जाएगी। डा. जायसवाल ने कहा कि पुलिस को इसकी जानकारी होने के बादवजूद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जेल में बंद आनंद सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कह रहे हैं कि हमारे पक्ष में मतदान करो नहीं तो पूरे बाजार को लूट लिया जाएगा। उन्होंने इसमें पुलिस की भी संलिप्तता बताई है। बता दें कि बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा की दो सीटों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 6 नवंबर को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम जारी होगा। 

मोकामा सीट राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त होने के कारण तो दूसरी गोपालगंज सीट भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष सिंह की मृत्यु होने के कारण खाली हुई थी। 
मोकामा में महागठबधंन ने भूमिहार जाति से आने वाले बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को टिकट दिया है। 

वहीं भाजपा ने नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को जदयू से भाजपा में शामिल कराकर टिकट दिया है। गोपालगंज विधानसभा की सीट से भाजपा ने अपने दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि महागठबंधन ने राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

Web Title: Bihar assembly by-election: Chirag Paswan announces support to BJP in Mokama and Gopalganj

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे