लाइव न्यूज़ :

बिहार: राज्यसभा के सभी 5 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, विधानसभा के सचिव सह रिटर्निग अधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2020 06:05 IST

बिहार एनडीए की ओर से जदयू के दोनों प्रत्याशियों ने 3-3 और भाजपा के एक प्रत्याशी ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था. वहीं, राजद की ओर से अमरेन्द्रधारी सिंह ने तीन और प्रेमचंद गुप्ता की ओर से दो सेटों में नामांकन किया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार से राज्यसभा के सभी 5 प्रत्याशी, जदयू के हरिवंश, रामनाथ ठाकुर, भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के प्रेमचंद गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. 26 मार्च को होने वाले मतदान के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 मार्च तक ही थी. नाम वापसी के लिए निर्धारित तीन बजे के बाद रिटर्निंग अधिकारी बटेश्वरनाथ पांडेय सभी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया.

बिहार से राज्यसभा के सभी 5 प्रत्याशी, जदयू के हरिवंश, रामनाथ ठाकुर, भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के प्रेमचंद गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. विधानसभा के सचिव कक्ष में इन सभी को प्रमाण पत्र दिया गया.

बता दें कि 26 मार्च को होने वाले मतदान के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 मार्च तक ही थी. नाम वापसी के लिए निर्धारित तीन बजे के बाद रिटर्निंग अधिकारी बटेश्वरनाथ पांडेय सभी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया.

उल्लेखनीय है कि इसके पहले सोमवार को विधानसभा के सचिव कक्ष में उम्मीदवार एवं उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई थी, जिसमें ये सभी वैध पाए गए थे.

बिहार एनडीए की ओर से जदयू के दोनों प्रत्याशियों ने 3-3 और भाजपा के एक प्रत्याशी ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था. वहीं, राजद की ओर से अमरेन्द्रधारी सिंह ने तीन और प्रेमचंद गुप्ता की ओर से दो सेटों में नामांकन किया गया था.

बता दें कि अप्रैल में बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं. पांच से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में चुनाव कराये जाने की नौबत आती. लेकिन पांच उम्मीदवारों के ही नामांकन करने के कारण सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया था.

पांचों उम्मीदवारों में अमरेंदधारी सिंह और विवेक ठाकुर पहली बार राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित होंगे. जबकि, हरिवंश, रामनाथ ठाकुर और राजद के प्रेमचंद गुप्ता अभी राज्यसभा के सदस्य हैं. इन तीनों का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है. इससे पहले बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए नामांकन में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे.

टॅग्स :बिहारराज्यसभा चुनावराज्य सभालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी