लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुंगेर में फिर से मिली AK-47 रायफल, पुलिस छापेमारी जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2018 16:02 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापेमारी कर एक एके-47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को भी गिरफ्तार किया है. 

Open in App

बिहार के मुंगेर से एक बार फिर से एके-47 रायफल मिली है. इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. डीआईजी जितेंद्र मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी कई जगहों पर छापेमारी जारी है. इससे पहले भी मुंगेर में लगभग दो दर्जन एके-47 रायफल की बरामदगी हो चुकी हैं. जिले में हथियार और कारतूस की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापेमारी कर एक एके-47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को भी गिरफ्तार किया है. 

डीआईजी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि एके-47 तस्करी का सरगना पुरुषोत्तम लाल रजक मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन से एके-47 सहित अन्य हथियारों की तस्करी कर ट्रेन से मुंगेर लाता था. 24 दिसम्बर को एनआईए की टीम ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, कटनी रेलवे स्टेशन के साथ ही कटनी के उस होटल में रजिस्टर की जांच की, जहां पुरुषोत्तम अक्सर ठहरा करता था. 

एनआईए के सूत्रों की मानें तो पुरुषोत्तम कटनी के एक ही होटल में ठहरता था. वहीं से हथियार लेकर मुंगेर के लिए रवाना होता था. एनआईए को यह भी जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश की गौर नदी में एके-47 के पार्टस को बहा दिया गया है.

एनआईए की 12 सदस्य टीम ने पुरुषोत्तम और सुरेश ठाकुर को लेकर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री पहुंची. इस दौरान पुरुषोत्तम और सुरेश ने एनआईए को फैक्ट्री के कई अधिकारी और कर्मचारियों का नाम बताया. 

यहां बता दें कि मुंगेर में कुछ महीनों में एक दो नहीं बल्कि 21 से अधिक एके-47 को पुलिस ने जब्त किया जा चुका है. इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने एके-47 के पार्ट्स को भी भारी संख्या में बरामद किया था. इस मामले में मुंगेर पुलिस ने अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 11 आरोपियों को एनआईए की टीम मुंगेर से पटना रिमांड में लेकर आई थी. 

इस मामले की जांच फिलहाल एनआईए कर रही है. एनआईए की टीम ने इस मामले में इमरान, इरफान, शमशेर और मंजर आलम उर्फ मंजी के घर जा कर परिजनों से पूछताछ की है. 

पूछताछ के दौरान एनआईए को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात सामने आ रही है. हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. यहां बता दें कि एके-47 की तस्करी को लेकर मुंगेर में छह मामले दर्ज किए गए हैं. जिनमें से एक मामले का अनुसंधान एनआईए कर रही है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया