लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव के बाद नीतीश कुमार के खिलाफ राबड़ी देवी ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को बताया 'कुतर्कों का योद्धा'

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2020 16:09 IST

बिहार चुनाव के बाद पक्ष और विपक्ष में तनातनी चरम पर है. तेजस्वी यादव के बाद अब राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. राबड़ी ने नीतीश कुमार की उस बात का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने पूछा था कि तेजस्वी को उप-मुख्यमंत्री किसने बनाया था.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पक्ष और विपक्ष में तकरार और बढ़ी, राबड़ी देवी ने अब नीतीश कुमार पर साधा निशानाराबड़ी देवी ने 2015 का जिक्र करते हुए कहा है कि आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी तब बनी थी और नीतीश को राजनीतिक जीवनदान मिला थानीतीश कुमार कुतर्कों के योद्धा बन गए हैं, उन्हें लालू यादव का शुक्रगुजार होना चाहिए: राबड़ी देवी

पटना: बिहार विधानसभा में शुक्रवार को तेजस्वी यादव पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने नीतीश कुमार को कुतर्कों का योद्धा बताया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव से पूछा था कि तुम्हे उप-मुख्यमंत्री किसने बनाया था? 

राबडी देवी ने एक ट्वीट कर कहा है कि नीतीश कुमार को लालू जी का शुक्रगुजार रहना चाहिए क्योंकि उन्होंने आपको राजनीतिक जीवनदान दिया. राबडी देवी ने कहा कि ‘जब इंसान कमजोर होता है तो गुस्से से आग बबूला हो जाता है. ऐसी क्या बात है कि आजकल नीतीश कुमार जी अपना आपा खोकर संसदीय मर्यादा का त्याग कर नेता प्रतिपक्ष से तू-तड़ाक वाली आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे है?’ 

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 2015 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को याद दिलाया है, जिसमें राजद सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार की जदयू ने राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. 

इसी सिलसिले में राबडी देवी ने एक अन्य ट्वीट में कहा 'नीतीश कुमार कुतर्कों के योद्धा बन गए हैं. कह रहे हैं कि तेजस्वी को उपमुख्यमंत्री बनाया. इनमें लोकलाज बची ही नहीं, बताइए सबसे बड़ी पार्टी और 80 विधायकों के नेता को उप मुख्यमंत्री बना नीतीश ने कौन सा अहसान कर दिया? शुक्रगुजार आपको लालू जी का होना चाहिए जो आपको राजनीतिक जीवनदान प्रदान किया.' 

उल्लेखनीय है कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बिहार विधानमंडल का पहला सत्र काफी हंगामेदार रहा है. आरोप-प्रत्यारोप और निजी हमलों के कारण सत्र के आखिरी दिन जमकर बहसा-बहसी हुई. तेजस्वी यादव के कटाक्ष और आरोपों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आक्रोशित हो गए और गुस्से में तमतमाते हुए सदन में बोलने लगे. 

सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर दर्ज हुए 1991 के एक केस का जिक्र करते हुए निशाना साधा था. इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव के समय नीतीश कुमार की तरफ से 9-9 बच्चों वाले बयान पर भी तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को घेरा. 

इस पर नीतीश आग बबूला हो गए और गुस्से में कहा कि हम अब तक चुप थे. यह हमारे बेटे के समान हैं. इनके पिताजी (लालू प्रसाद) हमारी उम्र के हैं. तुमको डिप्टी सीएम किसने बनाया था? आप चार्जशीटेड हो, तुम क्या करते हो, हम सब जानते हैं.

टॅग्स :राबड़ी देवीतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे