लाइव न्यूज़ :

बिहार में जहरीली शराब से 26 की मौतः नीतीश सरकार के बचाव में उतरे जदयू अध्‍यक्ष ललन सिंह, कहा- कानून लागू है और लागू रहेगा 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2021 20:30 IST

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने गोपालगंज कांड की चर्चा करते हुए कहा कि देखिए वहां कितने लोगों को सजा हुई? उन्होंने कहा कि हत्‍या के लिए कानून है, फिर भी हत्याएं होती हैं. शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मांग उठ रही है.

Open in App
ठळक मुद्दे 16 नवंबर को शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे.बिहार में शराबियों पर नकेल कसी जा सकती है.जहरीली शराब के मामले में दोषी हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

पटनाः बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों के बाद विपक्ष के निशाने पर आई नीतीश सरकार अब बचाव के मुद्रा में आ गई है. रोज-रोज जहरीली शराब से हो रही मौतों के बाद फजीहत झेल रही नीतीश सरकार के बचाव में उतरे जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और आगे भी लागू रहेगा.

उन्होंने कहा कि जो मौतें हुई हैं, उसकी जांच की जा रही है. जहरीली शराब मामले में जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 3 दिन में 26 लोगों की मौत हो गई है. ललन सिंह ने गोपालगंज कांड की चर्चा करते हुए कहा कि देखिए वहां कितने लोगों को सजा हुई? उन्होंने कहा कि हत्‍या के लिए कानून है, फिर भी हत्याएं होती हैं. शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मांग उठ रही है.

खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह कह चुके हैं कि 16 नवंबर को शराबबंदी को लेकर वे समीक्षा बैठक करेंगे. उन्‍होंने कहा कि जांच के नाम पर खानापूर्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि हत्‍या के लिए कानून फांसी बना है, फिर भी लोग हत्‍या करते हैं कि नहीं? पकड़ाते हैं तो फांसी होती है. कानून का उल्‍लंघन करिएगा तो फांसी होगी, सजा होगी. जो कानून में प्रावधान है लागू होगा.

उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून होने की वजह से बिहार में शराबियों पर नकेल कसी जा सकती है. ललन सिंह ने कहा कि जो लोग भी जहरीली शराब के मामले में दोषी हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्‍होंने राजद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव खत्‍म होते ही वे लोग दिल्‍ली शिफ्ट हो गए.

बिहार की जनता के सुख-दुख में शामिल रहिएगा तो जनता चाहेगी ही. लेकिन दुख के समय आप दिल्‍ली रहिएगा और सुख भोगने के समय हांथ जोडकर जनता के सामने खडे हो जाइएगा. बिहार में बाढ की उतनी बडी विभीषिका आई. तब कहां थे प्रतिपक्ष के नेता और कहां था उनका परिवार, कहां थी उनकी पार्टी? कोरोना के समय कहां थे?

जो अपने विधानसभा के क्षेत्र की जनता का हाल नहीं पूछ सकता, वह बिहार का हाल क्‍या जाने? उन्होंने कहा कि अपराध करने वाला बिहार में नहीं बचेगा. कानून के अनुसार काम होगा. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. उनसे जब यह पूछा गया कि विपक्ष कह रहा है कि मुख्यमंत्री आवास से ही सब कुछ हो रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि अगर आप ज्यादा व्याकुल है तो मुख्यमंत्री आवास चले जाइए.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारआरजेडीतेजस्वी यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे