बिहार में बढ़ा ‘पकड़वा विवाह’ का ग्राफ, बीते तीन सालों में हजारों दूल्हों की जबरन हुईं शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 6, 2018 12:52 AM2018-02-06T00:52:02+5:302018-02-06T00:52:28+5:30

बिहार में दूल्हों को अगवा कर 'पकड़वा विवाह' करने का चलन सालों पुराना है। अब यहां हर साल करीब तीन हजार दूल्हों को अगवा करके पकड़वा शादी करवाने के प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

bihar 17 percent kidnappings in 2017 for marriage | बिहार में बढ़ा ‘पकड़वा विवाह’ का ग्राफ, बीते तीन सालों में हजारों दूल्हों की जबरन हुईं शादी

बिहार में बढ़ा ‘पकड़वा विवाह’ का ग्राफ, बीते तीन सालों में हजारों दूल्हों की जबरन हुईं शादी

बिहार में दूल्हों को अगवा कर 'पकड़वा विवाह' करने का चलन सालों पुराना है। अब यहां हर साल करीब तीन हजार दूल्हों को अगवा करके पकड़वा शादी करवाने के प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने खुद इन शादियों का आंकड़ा पेश किया है। 2017 के आंकड़े हाल ही में बिहार पुलिस ने पेश किए हैं।

इन आंकड़ों के मुताबिक 3419 दूल्हों को अगवा करके उनकी 2017 में जबरदस्ती शादी कराई गई है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 में 3405 दूल्हों को अगवा कर उन्हें शादी के लिए मजबूर किया गया था जबकि इससे पहले 2015 में 3000 और 2014 में 2526 दूल्हों की शादी बंदूक के जोर पर कराई गई।

वहीं, नेशनल क्राइम रेकॉर्ड्स ब्यूरो की 2015 की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार अगवा करके शादी कराने की लिस्ट में सबसे ऊपर है। अगवा होने वाले आंकड़ों का लगभग 17 प्रतिशत हिस्सा अकेले बिहार राज्य का ही है। हालांकि शादी समेत दूसरे कई अन्य कारणों के कारण अगवा की लिस्ट में असम ऊपर है, जहां कुल 3883 लोगों को अगवा किया गया। 

बिहार के अगवा आंकड़े

पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में 3075, साल  2015 में 3001,  2014 में 2533 और 2013 में 2935 दूल्हों की शादी बंदूक की नोक पर कराई जा चुकी हैं। जबकि बीते पिछले पांच सालों में 33,505 अपहरण के मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 14,965 'शादी के लिए अपहरण' थे।

Web Title: bihar 17 percent kidnappings in 2017 for marriage

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे