लाइव न्यूज़ :

पीयूष गोयल पर भूपेश बघेल ने लगाया आरोप, कहा- प्रवासियों के लिए ट्रेन चलाने के मुद्दे पर कर रहे राजनीति

By भाषा | Updated: May 17, 2020 13:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने ट्रेनों को चलाने के लिए जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक समेत अन्य राज्यों से भी मंजूरी मांगी है जो अब तक नहीं मिली है। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य राज्यों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों को छत्तीसगढ़ लाने के लिए 1.16 करोड़ रुपये दिए हैं।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल पर प्रवासियों के लिए ट्रेन चलाने के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और उनसे कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से राज्यों के साथ मिलकर लड़ने की अपील की। गोयल ने पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्यों से और ट्रेनों को मंजूरी देने की अपील की थी। 

बघेल ने कहा, ‘‘पीयूष गोयल जी ने पहले कहा कि छत्तीसगढ़ ट्रेनों के लिए मंजूरी नहीं दे रहा है। हमने उन्हें जवाब दिया कि राज्य ने सभी मंजूरियां दे दी हैं। ट्रेनों को चलाने के लिए छत्तीसगढ़ की ओर से कोई मंजूरी लंबित नहीं है। उन्होंने अभी तक जवाब नहीं दिया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल मंत्री अब राज्य द्वारा ट्रेनों को मंजूरी न दिए जाने के मुद्दे को चुनौती दे रहे हैं। 

गोयल ने बघेल को यह साबित करने के लिए कथित तौर पर चुनौती दी थी कि केंद्र ने प्रवासियों को भेजने वाले और उनके गंतव्य राज्यों से अनुरोध मिलने के बाद ट्रेनों के लिए मंजूरी नहीं दी है। बघेल ने रायपुर से फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को कहा, ‘‘गोयल जी से मेरा अनुरोध है कि यह राजनीति करने या चुनौतियां देने का वक्त नहीं है। यह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मिलकर लड़ने का वक्त है। यह प्रवासी मजदूरों की मदद करने का वक्त है।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने ट्रेनों को चलाने के लिए जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक समेत अन्य राज्यों से भी मंजूरी मांगी है जो अब तक नहीं मिली है। दरअसल ट्रेनों को चलाने के लिए प्रवासियों को भेजने वाले तथा उनके गंतव्य राज्यों को मंजूरी देने की जरूरत होती है। बघेल ने कहा, ‘‘अब हम क्या करें? और आप हमें चुनौतियां दे रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य राज्यों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों को छत्तीसगढ़ लाने के लिए 1.16 करोड़ रुपये दिए हैं।

टॅग्स :भूपेश बघेलपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?