जानिए कौन हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी जो यूपी भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में चल रहे हैं सबसे आगे? आज ऐलान की संभावना

By अनिल शर्मा | Published: August 25, 2022 08:23 AM2022-08-25T08:23:37+5:302022-08-25T08:32:37+5:30

 सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले जाट नेता चौधरी ने बुधवार शाम भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की।

Bhupendra Choudhary may be made Uttar Pradesh BJP president Sources | जानिए कौन हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी जो यूपी भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में चल रहे हैं सबसे आगे? आज ऐलान की संभावना

जानिए कौन हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी जो यूपी भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में चल रहे हैं सबसे आगे? आज ऐलान की संभावना

Highlightsपश्चिमी यूपी से ताल्लुक रखनेवाले भूपेंद्र सिंह चौधरी की जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ है।भाजपा चौधरी को राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त करके भाजपा क्षेत्रीय संतुलन साधने पर विचार कर रही है। भूपेंद्र चौधरी प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री हैं।

नयी दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में वह सबसे आगे चल रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आज ऐलान भी हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले जाट नेता चौधरी ने बुधवार शाम भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं, लिहाजा चौधरी को राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त करके भाजपा क्षेत्रीय संतुलन साधने पर विचार कर रही है। 

कौन हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी?

पश्चिमी यूपी से ताल्लुक रखनेवाले भूपेंद्र सिंह चौधरी की जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ है। भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में भाजपा के लिए काफी मेहनत की थी। माना जाता है कि उनकी बदौलत ही पश्चिमी यूपी मे किसान आंदोलन के बाद भी भाजपा को शानदार जीत मिली थी। उनकी मेहनत को देखते हुए ही योगी-2.0 में दूसरी बार मंत्री बनाया गया। 

भूपेंद्र सिंह साल 1991 में भाजपा से जुड़े। भाजपा से जुड़ने से पहले वह विश्व हिंदू परिषद का हिस्सा रहे। फिलहाल यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। यही नहीं 2012 में वह भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रहे।  भूपेंद्र सिंह 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा था। बावजूद इसके भाजपा ने उनपर अपना भरोसा बरकरार रखा।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Bhupendra Choudhary may be made Uttar Pradesh BJP president Sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे