मेरे पति नहीं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह?, काराकाट विधानसभा सीट से ज्योति सिंह ने भरा नामांकन, हलफनामे में क्या-क्या जिक्र, वैवाहिक स्थिति कॉलम में ‘परित्यक्त नारी’ बताया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2025 16:56 IST2025-10-21T16:55:37+5:302025-10-21T16:56:45+5:30

एक ग्रैंड विटारा कार, कीमत लगभग 14 लाख है। करीब 30 ग्राम का मंगलसूत्र, अंगूठी और चेन है। कीमत करीब 4 लाख रुपये है।

Bhojpuri actor Pawan Singh not my husband Jyoti Singh filed nomination Karakat assembly seat mention affidavit described herself abandoned woman marital status | मेरे पति नहीं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह?, काराकाट विधानसभा सीट से ज्योति सिंह ने भरा नामांकन, हलफनामे में क्या-क्या जिक्र, वैवाहिक स्थिति कॉलम में ‘परित्यक्त नारी’ बताया

file photo

Highlightsटोटल 18 लाख 80 हजार की संपत्ति पास है।ज्योति सिंह के पास 80 हजार रुपये कैश है।संपत्ति में पांच सालों में कोई इजाफा नहीं हुआ।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने 20 अक्टूबर को काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग को सौंपे गए अपने शपथ पत्र (हलफनामा) में न केवल अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया, बल्कि निजी जीवन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी साझा कीं। ज्योति सिंह ने हलफनामे में पति पवन सिंह का नाम नहीं लिखा। वैवाहिक स्थिति के कॉलम में उन्होंने खुद को ‘परित्यक्त नारी’ बताया है।

कानूनी भाषा में ‘परित्यक्त नारी’ उस महिला को कहा जाता है जिसे उसका पति छोड़ चुका हो या जो अपने पति से अलग रह रही हो। यही नहीं, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वह अपने पिता पर आश्रित हैं। इसके साथ ही पति के नाम की जगह उन्होंने पवन सिंह नहीं लिखा बल्कि उन्होंने ख्याति प्राप्त भोजपुरी कलाकार लिखा है।

अपनी संपत्ति के बारे में उन्होंने बताया कि टोटल 18 लाख 80 हजार की संपत्ति उनके पास है। इसके साथ ही उनके संपत्ति में पांच सालों में कोई इजाफा नहीं हुआ। ज्योति सिंह के पास 80 हजार रुपये कैश है। इसके अलावा एक ग्रैंड विटारा कार, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख है। इसके साथ ही करीब 30 ग्राम का मंगलसूत्र, अंगूठी और चेन है। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है।

ज्योति सिंह के पास कोई भी जमीन नहीं है और ना ही उन पर किसी तरह का लोन है। नामांकन करने जाने के दौरान ज्योति सिंह ने कहा था, अब जनता ही मेरी पार्टी है। उन्होंने क्लियर किया कि वे किसी भी पार्टी के साथ नहीं बल्कि निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि पिछले दिनों जनसुराज के टिकट पर उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी।

लेकिन, जनसुराज से उन्हें टिकट नहीं मिला। साथ ही पवन सिंह के भी चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी। कयास लगाए जो रहे थे कि काराकाट सीट से ही वे चुनाव लड़ेंगे। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया था। ऐसे में अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गई हैं।

Web Title: Bhojpuri actor Pawan Singh not my husband Jyoti Singh filed nomination Karakat assembly seat mention affidavit described herself abandoned woman marital status

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे