लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर उपचुनाव: सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल, दांव लगा सकती है बीजेपी! जानिए इनके बारे में...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 9, 2021 19:44 IST

Bhawanipur By Election 2021: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के अलावा समसेरगंज और जंगीरपुर में भी 30 सितंबर को ही चुनाव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने राज्य की चार अन्य विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नहीं कराने का फैसला किया।नामांकन की अंतिम तारीख 13 सितंबर है। मतगणना तीन अक्टूबर को होगी।

Bhawanipur By Election 2021: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव हो रहा है। वाममोर्चा ने माकपा नेता श्रीजीब विश्वास को प्रत्याशी बनाया है।

भवानीपुर उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारने का वादा करने के एक दिन बाद कांग्रेस ने मंगलवार को अपने रुख पर यू-टर्न ले लिया और कहा कि पार्टी तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के खिलाफ किसी को खड़ा नहीं करेगी।

इन सबसे बीच भाजपा प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज है। भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। चर्चा है कि भाजपा प्रियंका टिबरेवाल को अपना प्रत्याशी बना सकती है। प्रियंका टिबरेवाल भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार रह चुकी हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की सलाह पर प्रियंका 2014 में भाजपा में शामिल हुई थीं। आपको बता दें कि प्रियंका टिबरेवाल 2021 विधानसभा चुनाव एंटली से लड़ा था, लेकिन भाजपा नेता को टीएमसी के स्वर्ण साहा से 58,257 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। वकील प्रियंका पर भाजपा दांव खेल सकती हैं। 

2020 में प्रियंका टिबरेवाल को भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया था। प्रियंका टिबरेवाल का जन्म 1981 को कोलकाता में हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की। 2007 में कोलकाता विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल कीं।

प्रियंका टिबरेवाल ने हमेशा ही सीएम ममता पर हमला किया है। प्रियंका ने कहा कि सीएम ने सोचा था कि वह दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगीं। ममता बनर्जी ने डर कर नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया, जहां भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया।

पश्चिम बंगाल के मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को भवानीपुर विधानसभा सीट से विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के लिये अपने पुराने गढ़ से उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पूर्व में भवानीपुर सीट से दो बार चुनाव जीतीं है, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव उन्होंने नंदीग्राम से चुनाव लड़कर शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देने का फैसला किया था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने इस सीट से विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया था जिससे यह सीट रिक्त हो गई थी और इस सीट से बनर्जी के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया था। 

मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाये रखने के लिए यह उपचुनाव जीतना जरूरी होगा। इन तीनों सीटों पर मतदान की अधिसूचना छह सितंबर को जारी की गयी है और नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा, "हम एक उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे क्योंकि टीएमसी और भाजपा के खिलाफ एक विकल्प की जरूरत है। हम कांग्रेस को अपना फैसला बदलने के लिए नहीं कह सकते।"

 

टॅग्स :पश्चिउपचुनावकोलकाताममता बनर्जीBJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां