बजट सत्र के लिए राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा के नारे लगाए गए, देखें वीडियो
By अनिल शर्मा | Published: February 1, 2023 11:21 AM2023-02-01T11:21:31+5:302023-02-01T11:42:28+5:30
यात्रा के समापन के बाद अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया और इस दौरान दोनों बहन-भाई के बीच ‘शीन जंग’ हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।

बजट सत्र के लिए राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा के नारे लगाए गए, देखें वीडियो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना पांचवां बजट पेश कर रही है। बजट सत्र के लिए राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा के नारे लगाए गए। सामने आए वीडियो में राहुल गांधी के संसद भवन में प्रवेश करने के दौरान कांग्रेस सांसद भारत जोड़ा यात्रा के नारे लगाते दिखे। क्लिप में आगे-आगे राहुल गांधी को जाते देखा जा सकता है, वहीं कांग्रेस नेता पीछे से नारे लगा रहे हैं। गौरतलब है कि पांच महीने और 4000 किलोमीटर से अधिक की इस यात्रा का श्रीनगर में समापन हुआ। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और श्रीनगर में समाप्त हुई।
#WATCH बजट सत्र के लिए राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा के नारे लगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
#Budget2023pic.twitter.com/hSSFgK9pLz
यात्रा के समापन के बाद अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया और इस दौरान दोनों बहन-भाई के बीच ‘शीन जंग’ हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कश्मीरी में बर्फ को ‘शीन’ कहते हैं और खेलते हुए एक-दूसरे पर बर्फ फेंकने को ‘शीन जंग’ कहते हैं। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद यहां राहुल और प्रियंका ने ‘शीन जंग’, हाथ मिलाना, गर्मजोशी से गले मिलना और बर्फ में फंसी कार को धक्का देने के लिए मदद का हाथ बढ़ाना जैसे प्यारे पलों के साथ मौज-मस्ती की।
दोनों नेताओं ने यहां डल झील के किनारे टहलकर भी कुछ खुशनुमा क्षण बिताये। श्रीनगर में सोमवार को जमकर बर्फबारी हुई और यह क्षेत्र बर्फ की एक मोटी सफेद चादर से ढका हुआ लग रहा था। दोनों ने ‘शीन जंग’ की। राहुल और प्रियंका दोनों ने बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंके। बाद में शाम को प्रसिद्ध डल झील के किनारे टहलते हुए उन्होंने बर्फ और झील की तस्वीरें लीं और लोगों का अभिवादन किया।
राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर ‘स्नो फाइट्स एंड ए वॉक बाई द डल लेक विद प्रियंका’ शीर्षक से एक मिनट से भी कम समय का एक वीडियो मंगलवार सुबह अपलोड किया गया, जिसमें यात्रा की समाप्ति के बाद भारी बर्फबारी के बीच दिन में दोनों नेताओं के इन खुशनुमा पलों को देखा जा सकता है। दोनों नेताओं को 58-सेकंड के इस वीडियो में वहां से गुजरने वाले लोगों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। उन्होंने झील की तस्वीरें भी लीं। इसी दौरान, एक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी कार रोकी और गांधी से हाथ मिलाने और गले लगाने का अनुरोध किया। हालांकि, अज्ञात व्यक्ति को गांधी की सुरक्षा टीम ने रोक दिया था, लेकिन गांधी ने इस व्यक्ति के अनुरोध को मानने के लिए कहा और इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति से हाथ मिलाया और बड़ी गर्मजोशी से उसे गले लगाया।