भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने साथ चल रहे साथियों और यात्रा शिविर में काम करने वाले कर्मियों को दिया ये गिफ्ट, जानें किसे क्या मिला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 25, 2022 05:20 PM2022-10-25T17:20:06+5:302022-10-25T17:24:11+5:30
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बात मत कीजिए, काम कीजिए। कहिए मत, दिखाइए। वादा मत कीजिए, साबित कीजिए। मैं आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।’’
नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और यात्रा के शिविर में काम करने वाले चालकों व कर्मियों को दिवाली की मुबारकबाद देने के साथ साथ उन्हें चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं।
राहुल गांधी ने उन्हें दिये एक पत्र में उम्मीद जताई कि भारत के सच्चे मूल्यों में उनकी आस्था घृणा को पराजित करेगी और आगे का रास्ता दिखाएगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरी यात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और चालकों तथा अन्य कर्मचारियों को चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं।
#BharatJodoYatra के साथी इस दिवाली अपने परिवार से दूर हैं, लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई। आख़िर हमारा देश एक परिवार ही तो है।
— Congress (@INCIndia) October 25, 2022
देखिए, कैम्प साइट पर दिवाली की शानदार झलकियां- pic.twitter.com/8zvhLmetGi
उन्होंने सभी यात्रियों और शिविरों में कार्यरत लोगों को पत्र में कहा, ‘‘हम सुंदर सी भारत जोड़ो यात्रा में साथ चले हैं। आपमें और भारत के सच्चे मूल्यों में आपका विश्वास नफरत को पराजित करेगा और आगे के मार्ग को प्रज्ज्वलित करेगा।’’ राहुल ने कहा, ‘‘बात मत कीजिए, काम कीजिए। कहिए मत, दिखाइए। वादा मत कीजिए, साबित कीजिए। मैं आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।’’
दीपावली का पावन पर्व अंधेरे पर उजाले की, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 24, 2022
हर आंगन में ख़ुशहाल भारत के लिए दिये जलाएं, ख़ुशियां बांटें, मुस्कान फैलाएं - सभी को शुभ दीपावली! 🪔 pic.twitter.com/2bTpgSmrrS
कांग्रेस ने राहुल के पत्र को ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘वाह, सुंदर, स्नेह से भरा। दिवाली के पावन मौके पर राहुल गांधी जी ने भारत यात्रियों, शिविर कर्मियों और चालकों को पत्र, मिठाइयों तथा चांदी के सिक्कों के रूप में शानदार उपहार दिये जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे।’’
आओ मनाएं दिवाली,
— Bharat Jodo (@bharatjodo) October 24, 2022
अंधकार मिटाने वाली,
सबको एक बनाने वाली,
भारत के सपने पूरे करने वाली।
भारत यात्रियों की ओर से पूरे देश को शुभ दीपावली। 🪔 #BharatJodoYatrapic.twitter.com/ssf2FvzcOL
LIVE: Congress Party briefing by Shri @Jairam_Ramesh at AICC HQ. #BharatJodoYatrahttps://t.co/lJI1wxB4nE
— Congress (@INCIndia) October 25, 2022