लाइव न्यूज़ :

कुडनकुलम प्लांट के साथ-साथ इसरो पर भी था साइबर अटैक का खतरा, अमेरिकी कंपनी ने किया था अलर्ट: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2019 15:39 IST

पिछले महीने यानी 29 अक्टूबर को एनपीसीआईएल ने स्वीकार भी किया कि कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र में उसके एक कंप्यूटर पर मैलवेयर हमला हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देकुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट के बाद इसरो पर भी साइबर अटैक का खतरापिछले महीने एनपीसीआईएल ने माना था कि उसके एक कंप्यूटर पर मैलवेयर हमला हुआ था

कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट (KKNPP) के एक कंप्यूटर पर मैलवेयर हमले की पुष्टि के बाद अब ये बात सामने आई है कि इसरो को भी ऐसे हमलों से आगाह किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार नेशनल साइबर को-ऑर्डिनेशन सेंटर को इस संबंध में अमेरिका आधारित साइबर सुरक्षा से जुड़ी कंपनी की ओर से 3 सितंबर को ऐसे हमलों को लेकर अलर्ट किया गया था। 

इसके अगले ही दिन फिर इसरो और एनपीसीआईएल को इस अलर्ट के बारे में जानकारी दी गई थी। इससे पहले माना जा रहा था कि केवल कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ही 'साइबर अटैक' का खतरा है। कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट की देखरेख न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) करती है।

पिछले महीने यानी 29 अक्टूबर को एनपीसीआईएल ने स्वीकार भी किया कि कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र में उसके एक कंप्यूटर पर मैलवेयर हमला हुआ था। एनपीसीआईएल ने हालांकि कहा कि हमले से संयंत्र की कंप्यूटरीकृत कार्यप्रणाली पर असर नहीं पड़ा। 

एनपीसीआईएल के अनुसार जांच में पता चला कि प्रभावित कंप्यूटर एक यूजर का था जो कि प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले इंटरनेट नेटवर्क से जुड़ा था। बयान में कहा गया यह अति महत्वपूर्ण नेटवर्क से अलग था। नेटवर्क की लगातार निगरानी की जाती है। जांच टीम ने यह भी पुष्टि की कि संयंत्र की प्रणाली प्रभावित नहीं हुई।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया