लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामले पर फैसले से पहले कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, तय होगा पार्टी का रुख

By भाषा | Updated: November 9, 2019 08:59 IST

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा,‘‘ सीडब्ल्यूसी की बैठक पुनर्निर्धारित की गई है और अब यह नौ नवंबर को सुबह पौने नौ बजे 10 जनपथ पर होगी। बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य हिस्सा लेंगे।''

Open in App

अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय से पहले शनिवार को कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हो रही है जिसमें इस मुद्दे पर पार्टी का रुख तय होगा। पहले सीडब्ल्यूसी की बैठक रविवार को प्रस्तावित थी, लेकिन न्यायालय के आज निर्णय सुनाना तय होने के बाद बैठक शनिवार सुबह बुलाई गयी।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा,‘‘ सीडब्ल्यूसी की बैठक पुनर्निर्धारित की गई है और अब यह नौ नवंबर को सुबह पौने नौ बजे 10 जनपथ पर होगी। बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य हिस्सा लेंगे।''

सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हो रही इस बैठक में गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने और कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि अयोध्या मामले पर प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच न्यायधीशों की पीठ आज शनिवार को फैसला सुनाएगी।

पीठ ने 40 दिन तक लगातार सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस पीठ में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति डी वाई चन्द्रचूड, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर भी शामिल हैं।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या विवादभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसअयोध्या फ़ैसला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कैमरे पर चीफ जस्टिस को कहे अपशब्द

भारतNCERT ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में संशोधन किया, अयोध्या और गोधरा दंगों के संदर्भ को हटाया

भारतRam Temple: 'क्या मैं बाबर, जिन्ना-औरंगजेब का प्रवक्ता हूं', संसद में बोले सांसद असदुद्दीन ओवैसी

भारतRam Mandir Ayodhya: इतिहास लिखेगा भारत, आज रामलला की होगी प्राण प्रतिष्ठा, जानिए पीएम मोदी के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

भारतRam Mandir: अयोध्या पर फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट जजों को 'प्राण-प्रतिष्ठा समारोह' में शामिल होने का दिया गया न्यौता

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां