लाइव न्यूज़ :

एचआईवी पॉजिटिव छात्रों को स्कूल से बाहर निकाला! बीड के जिला परिषद स्कूल के खिलाफ लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 5, 2021 13:59 IST

महाराष्ट्र के बीड शहर के जिला परिषद के एक स्कूल में एचआईवी पॉजिटिव छात्रों को स्कूल से बाहर निकालने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना की शिकायत जिले के पालक मंत्री से भी की गई है.इन्फेंट इंडिया में एचआईवी ग्रस्त बच्चों की देखभाल की जाती है. मुख्याध्यापक के.एस. लाड ने आरोपों के जवाब में कहा है कि इन बच्चों का प्रवेश हमारे स्कूल में हुआ ही नहीं है.

बीडः एक तरफ जहां सरकार और प्रशासन एचआईवी को लेकर जनजागृति करने में जुटे हुए हैं. इस काम के लिए हजारों करोड़ रु पए खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के बीड शहर के जिला परिषद के एक स्कूल में एचआईवी पॉजिटिव छात्रों को स्कूल से बाहर निकालने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है.

घटना की शिकायत जिले के पालक मंत्री से भी की गई है. आरोप है कि संक्रमित बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया, क्योंकि कुछ लोगों ने कहा गया कि इन बच्चों से दूसरे बच्चों को भी एचआईवी का संक्रमण हो सकता है.

गैर सरकारी संगठन 'इन्फेंट इंडिया' के अध्यक्ष दत्ता बारागजे ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि जो कोई भी घटना के लिए जवाबदार है, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए. इन्फेंट इंडिया में एचआईवी ग्रस्त बच्चों की देखभाल की जाती है.

आरोप बेबुनियाद हैंः जिला परिषद स्कूल के मुख्याध्यापक के.एस. लाड ने आरोपों के जवाब में कहा है कि इन बच्चों का प्रवेश हमारे स्कूल में हुआ ही नहीं है. आरोप बेबुनियाद हैं. हमने किसी छात्र को नहीं निकाला है.

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो