लाइव न्यूज़ :

'बीटिंग द रिट्रीट' के साथ हुआ 70वें गणतंत्र दिवस का समापन, 'सारे जहां से अच्छा' की धुन से गूंजा राजपथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 29, 2019 18:38 IST

गणतंत्र दिवस का समारोह 26 जनवरी को नहीं 29 जनवरी को समाप्त होता है। 'बीटिंग द रिट्रीट' चार दिन तक चलने वाले गणतंत्र दिवसीय समारोहों के अंत का प्रतीक है।

Open in App

दिल्ली के विजय चौक पर मंगलवार को 'बीटिंग द रिट्रीट' के साथ 70वें गणतंत्र  दिवस समारोह के समापन हो गया है। गणतंत्र दिवस के समापन समारोह के मौके पर कई दिग्गज भारतीय संगीतज्ञों ने अपने संगीत का जादू बिखेरा। इस साल के समापन समारोह में सभी बैंडों ने मिलकर 27 प्रस्तुतियां दी ।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाम कोविंद मौजूद थे। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी मौजूद रहीं। इस समापन समारोह के कार्यक्रम में भारती की सैन्य शक्ति, समृद्ध विविधता और सांस्कृतिक विरासत का दिखाया गया।

समारोह में तीन सेनाओं के बैंड और अर्धसैनिक बल बीएसएफ के जवान मौजूद रहे। यहां राष्‍ट्रपति ने नेशनल सैल्‍यूट दिया गया और फिर तिरंगा फहराया जाएगा।

समापन समारोह में झंडा को उतारकर इज्जत से रख लिया गया है। पारंपरिक धुनों के साथ तीनों सेनाओं (जल, थल, वायु) के बैंड मार्च कर रहे हैं। कार्यक्रम राष्ट्रपति का काफिला पहुंचने के बाद राष्ट्रगान से शुरू हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति ने तिरंगे को सलामी भी दी। समारोह में आईएसएफ (CISF), सीआरपीएफ (CRPF) और दिल्ली पुलिस के बैंड ने भी हिस्सा लिया था। 15 पाइप और ड्रम बैंड भी शामिल हो रहे हैं। 15 मिलिट्री बैंड भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 'बीटिंग द रिट्रिट' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

क्या होता है  'बीटिंग द रिट्रीट' (what is Beating Retreat?)

गणतंत्र दिवस का समारोह 26 जनवरी को नहीं 29 जनवरी को समाप्त होता है। 'बीटिंग द रिट्रीट' चार दिन तक चलने वाले गणतंत्र दिवसीय समारोहों के अंत का प्रतीक है। बीटिंग द रिट्रीट' सैन्य व अ‌र्द्ध सैन्य बलों की एक प्राचीन परम्परा है। युद्ध के बाद जब सैन्य टुकड़ियां वापस अपने कैंपों में लौटती थीं तो युद्ध के तनाव को कम करने एवं मनोरंजन के लिए बैंड की प्रस्तुति का कार्यक्रम रखा जाता था। भारत में इस कार्यक्रम के साथ ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की औपचारिक समाप्ति होती है। 1950 से   'बीटिंग द रिट्रीट' का आगाज होता है।

टॅग्स :बैटिंग रिट्रीट समारोहगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?