लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी में कंटेनर पोत में कल लगी थी आग, फंसे हुए 22 नाविकों को सुरक्षित निकाला गया

By भाषा | Updated: June 14, 2018 17:11 IST

तटरक्षक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। कंटेनर पोत में कल रात आग लग गयी थी। 

Open in App

कोलकाता , 14 जून (भाषा) तटरक्षक बल ने हल्दिया से करीब 55 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में एक कंटेनर पोत से सभी 22 नाविकों को आज सुरक्षित बचा लिया। 

तटरक्षक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। कंटेनर पोत में कल रात आग लग गयी थी। 

उन्होंने बताया कि पोत एमवी एसएसएल कोलकाता में कल रात आग लग गयी थी और पोत से सहायता मांगी गयी थी। 

तटरक्षक बल के कमांडर (एनई) इंस्पेक्टर जनरल के एस श्योरान ने बताया कि पोत की मदद के लिए बल के एक पोत और एक डोर्नियर विमान हल्दिया बंदरगाह अड्डे से भेजा गया। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान मौसम खराब होने के बावजूद पोत के कप्तान सहित सभी 22 कर्मियों को बचा लिया गया। 

उन्होंने कहा कि सभी नाविक सुरक्षित हैं और तटरक्षक बल के पोत पर हैं जो हल्दिया बंदरगाह आ रहा है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :भारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है