Basohli Assembly seat Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने खाता खोला?, 16034 वोट से जीते भाजपा के दर्शन कुमार, बसोहली सीट पर कांग्रेस के लाल सिंह को हराया
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 8, 2024 12:40 IST2024-10-08T12:26:44+5:302024-10-08T12:40:22+5:30
Basohli Assembly seat Election Result 2024: निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम घोषित किया है। कठुआ जिले की बसोहली सीट से भारतीय जनता पार्टी के दर्शन कुमार ने कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह को हराया।

DARSHAN KUMAR- Basohli Assembly seat Election Result 2024
Basohli Assembly seat Election Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गया। बसोहली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारकर खाता खोल लिया। 2024 चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भाजपा के दर्शन कुमार ने कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह को 16034 वोटों से हराया। दर्शन कुमार को 31874 मत मिले। चौधरी लाल सिंह को 15840 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के पंकज कुमार को 421 वोट मिले। भाजपा जम्मू-कश्मीर में 27 सीट पर आगे है।
#JammuKashmirElections2024 | BJP';s Darshan Kumar wins Basohli Assembly seat, defeats Congress' Lal Singh by a margin of 16,034 votes as per the latest EC data. pic.twitter.com/YaNrxZ6zWx
— ANI (@ANI) October 8, 2024
जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी योगिंदर सिंह को 368 मत मिले। चिनैनी सीट पर जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (इंडिया) के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह भाजपा उम्मीदवार एवं अपने चचेरे भाई बलवंत सिंह मनकोटिया से 8,863 मतों से पीछे हैं। नोटा को 246 लोगों ने वोट दिया।
जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की संभावना है। मंगलवार को रुझानों में गठबंधन ने 90 में से 51 सीट पर बढ़त बना ली है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 26 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पांच सीट पर आगे है जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने सात सीटों पर बढ़त बनायी हुयी है। रुझानों के अनुसार, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) 41 सीट पर आगे है जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस 10 सीट पर आगे है।
#WATCH | #HaryanaAssemblyPolls2024 | Delhi: Congress General Secretary in-charge Communications, Jairam Ramesh says, "We are filing a memorandum in the next 5-7 minutes. We are lodging a complaint. We hope that the EC will answer our questions. The results of 10-11 rounds are… pic.twitter.com/yCQwNJ9CG0
— ANI (@ANI) October 8, 2024
#WATCH | #HaryanaAssemblyPolls2024 | Delhi: Congress General Secretary in-charge Communications, Jairam Ramesh says, "There is no need to be disheartened...The game is not over. Mind games are being played. We will not deter, there is no need to be disheartened. We are going to… pic.twitter.com/pKmMSEOgnk— ANI (@ANI) October 8, 2024
रुझानों में नेकां के उसके प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने पर पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जनादेश के साथ कोई ‘‘छेड़छाड़’’ नहीं होनी चाहिए। अब्दुल्ला ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘पारदर्शिता होनी चाहिए। जो भी हो, पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। जनादेश के साथ कोई धोखेबाजी नहीं होनी चाहिए।
अगर जनादेश भाजपा के खिलाफ है, तो भाजपा को कोई जुगाड़ या अन्य कोई चाल नहीं चलनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजभवन और केंद्र को लोगों के फैसले को उसी तरह स्वीकार करना चाहिए जिस तरह हमने संसदीय चुनावों में किया।’’ प्रदेश में अपनी-अपनी सीट पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में उमर अब्दुल्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव गुलाम अहमद मीर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम वाई तारिगामी और भाजपा के पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा और देवेन्द्र सिंह राणा शामिल हैं।
भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना नौशेरा विधानसभा सीट पर पीछे हैं जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार तारा चंद, छम्ब सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विकार रसूल वानी भी बनिहाल से पीछे हैं। पूर्व सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह बसोहली सीट पर भाजपा के दर्शन कुमार से पीछे हैं।
जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (इंडिया) के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह, चिनैनी सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं अपने रिश्तेदार बलवंत सिंह मनकोटिया से 15,178 मतों के अंतर से पीछे हैं। भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार किश्तवाड़ सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं नेकां प्रत्याशी सज्जाद किचलू से आगे हैं। 90 सीटों के लिए तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 28 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई।