लाइव न्यूज़ :

Baramati Lok Sabha seat: सुले ने भाभी सुनेत्रा पवार को हराया, निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को और समर्थन देने के लिए आभार जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2024 19:36 IST

Baramati Lok Sabha seat: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक सुले बारामती में 53,824 मतों से आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपवार परिवार के दो सदस्य एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े।जीत के बाद हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और बढ़ गई है।मैं बारामती की जनता का आभार व्यक्त करती हूं।

Baramati Lok Sabha seat:बारामती लोकसभा सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) उम्मीदवार सुनेत्रा पवार के खिलाफ जीत की ओर बढ़ रहीं राकांपा (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने अपनी जीत का श्रेय अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को दिया और समर्थन देने के लिए उनका आभार जताया। पवार परिवार के गृह क्षेत्र बारामती सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प था, क्योंकि सुले के चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार सुले के खिलाफ मैदान में थीं। यह पहली बार है कि पवार परिवार के दो सदस्य एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक सुले बारामती में 53,824 मतों से आगे हैं। उन्हें 4,17,981 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकांपा की सुनेत्रा पवार को 3,64,157 मत मिले हैं। सुले ने कहा, “मैं बारामती की जनता का आभार व्यक्त करती हूं। जीत के बाद हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

जो बीत गया सो बीत गया। चुनाव के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह महाराष्ट्र की राजनीति के अनुकूल नहीं था और आगामी विधानसभा चुनाव में भी ऐसा नहीं होना चाहिए और इसके लिए हम पूरी सावधानी बरतेंगे।” उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान महाराष्ट्र की आन, बान, शान और संस्कृति को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, “हमने इन चुनावों में उस परंपरा को कायम रखा और हम आगामी चुनावों में भी इसे कायम रखेंगे।” अपनी जीत और महा विकास अघाडी (एमवीए) की सफलता को जनता की सफलता बताते हुए सुले ने कहा कि इस कठिन दौर में उनके पिता के साथ मजबूती से खड़े रहे कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024बारामतीSupriya Suleअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए