बेंगलुरू दक्षिण से बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के लिए अमित शाह ने किया रोड शो
By भाषा | Published: April 3, 2019 06:07 AM2019-04-03T06:07:24+5:302019-04-03T06:07:24+5:30

बेंगलुरू दक्षिण से बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के लिए अमित शाह ने किया रोड शो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बेंगलुरू दक्षिण लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के लिए मंगलवार को रोड शो किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार इस सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। उनके निधन के बाद पार्टी ने इस बार तेजस्वी सूर्या को उम्मीदवार बनाया है। पहले माना जा रहा था कि पार्टी इस सीट पर दिवंगत अनंत कुमार की पत्नी को उम्मीदवार बनाएगी।
Thank you Bengaluru for your warmth and affection! The tremendous response of the people confirms #PhirEkBaarModiSarkar in 2019.
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) April 2, 2019
ಸ್ನೇಹ ಮತ್ತು ಅಕ್ಕರೆ ತೋರಿದ ಬೆಂಗಳೂರಿಗೆ ನನ್ನ ವಂದನೆಗಳು! ಜನರ ಭಾರೀ ಸ್ಪಂದನೆಯೇ 2019 ರಲ್ಲಿ #ಮತ್ತೊಮ್ಮೆಮೋದಿಸರ್ಕಾರ ಎಂಬುದನ್ನು ಸಾಬೀತುಪಡಿಸಿದೆ. pic.twitter.com/UekZg9oL6f
शाह के रोडशो के दौरान पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ता मोदी..मोदी के नारे लगा रहे थे। रोडशो के दौरान विशेष तौर पर सजाया गया रथ करीब एक किलोमीटर तक चला। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा सहित पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।