लाइव न्यूज़ :

Bandhavgarh Reserve News: बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में युवा बाघ मृत, एक सप्ताह के भीतर मौत की दूसरी घटना, गर्दन की हड्डी टूटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2024 12:12 IST

Bandhavgarh Reserve News: अधिकारियों का कहना है कि संभवत: किसी वयस्क बाघ ने इसे मार गिराया। बीटीआर में एक सप्ताह के भीतर बाघ की मौत की यह दूसरी घटना है।

Open in App
ठळक मुद्दे 12 से 18 माह की उम्र के बाघ का शव मंगलवार को धमोखर रेंज में एक खाई में मिला। ऐसा प्रतीता होता है कि उसकी मौत लगभग 36 घंटे पहले हुई। जिस जगह शव मिला है, उस जगह दूसरे बाघ के पैरों के निशान मिले हैं।

Bandhavgarh Reserve News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य (बीटीआर) में एक युवा बाघ मृत पाया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों का कहना है कि संभवत: किसी वयस्क बाघ ने इसे मार गिराया। बीटीआर में एक सप्ताह के भीतर बाघ की मौत की यह दूसरी घटना है।

 

वन रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि 12 से 18 माह की उम्र के बाघ का शव मंगलवार को धमोखर रेंज में एक खाई में मिला। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीता होता है कि उसकी मौत लगभग 36 घंटे पहले हुई। उन्होंने बताया कि जिस जगह शव मिला है, उस जगह दूसरे बाघ के पैरों के निशान मिले हैं।

उन्होंने बताया कि शव को दूसरे बाघ द्वारा खींचे जाने के निशान भी मिले हैं। वन अधिकारी ने बताया कि जांच में पाया कि गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी और वहां दांतों के निशान भी हैं, जिससे पता चलता है कि बाघ की मौत अन्य बाघ के साथ लड़ाई में हुई है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुसार उसका निपटान कर दिया गया और उसके कुछ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए। इससे पहले नौ जनवरी को 15 से 18 माह की उम्र के एक बाघ का शव बीटीआर के पतोर रेंज में एक खाई में बरामद किया गया था।

मध्य प्रदेश ने हालिया गणना (2022) में ‘‘बाघ राज्य’’ का दर्जा बरकरार रखा है। राज्य में बाघों की संख्या 2018 में 526 से बढ़कर 785 हो गई है। एनटीसीए और भारतीय वन्यजीव संस्थान की ओर से पिछले साल जारी की गई रिपोर्ट ‘स्टेटस ऑफ टाइगर्स: को-प्रीडेटर्स एंड प्री इन इंडिया-2022’ के अनुसार देश में सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश (785) में हैं। इसके बाद कर्नाटक (563) और उत्तराखंड (560) का स्थान है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए