लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पानीपत और चरखी दादरी में मोबाइल इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध हटाया गया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 01:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन फरवरी हरियाणा सरकार ने राज्य में पानीपत और चरखी दादरी में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगाये गये प्रतिबंध को बुधवार को हटा लिया। हालांकि, राज्य के पांच अन्य जिलों में चार फरवरी को शाम पांच बजे तक ये सेवाएं निलंबित रहेंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के बीच राज्य के कुछ जिलों में शांति और लोक व्यवस्था में किसी भी तरह की खलल को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

अधिकारी ने कहा कि पानीपत और चरखी दादरी जिलों में अब यह प्रतिबंध हटा लिया गया है ।

हालांकि, राज्य सरकार ने पांच जिलों-कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत और झज्जर में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाओं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए/जीपीआरएस), एसएमएस सेवाओं (सामूहिक रूप से भेजे वाले एसएमएस) और सभी डोंगल सेवाओं आदि के निलंबन को चार फरवरी, शाम पांच बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस