लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर अब शिवसेना के पाले में है गेंद: भाजपा सूत्र

By भाषा | Updated: November 5, 2019 05:10 IST

राकांपा ने कांग्रेस के साथ गठजोड़ में विधानसभा चुनाव लड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव के विपरीत इस बार भाजपा और शिवेसना ने मिलकर चुनाव लड़ा था तथा भाजपा ने 105 सीटें और शिवसेना ने 56 सीटें जीतीं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर पिछले कुछ दिनों से भाजपा और शिवसेना के बीच तनातनी चल रही है।शिवसेना ढाई ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद मांग रही है जिसे भाजपा खारिज कर चुकी है। 

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर संशय जारी रहने के बीच भाजपा सूत्रों ने सोमवार को कहा कि पार्टी इस बात का इंतजार करेगी कि अगले कुछ दिनों में स्थिति क्या मोड़ लेती है क्योंकि अब गेंद उसके सहयोगी शिवसेना के पाले में है। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से कई बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द से जल्द सरकार बनाने की जरूरत है और उन्हें विश्वास है कि ऐसा कर लिया जाएगा।

लेकिन बाद में फड़णवीस ने ट्वीट किया कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के वास्ते केंद्र से और सहायता की मांग करने के लिए वह शाह से मिले थे और उन्हें इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने कहा, ‘‘ (हमने) नियमों में ढील देने के लिए केंद्र द्वारा बीमा कंपनियों के साथ एक बैठक बुलाने और किसानों को अधिकतम सहायता देने का अनुरोध भी किया। माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को यह बैठक तय करने को कहा।’’

फड़णवीस ने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के चुनाव संबंधी पार्टी प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ भी बैठक की। उन्होंने यादव के साथ एक घंटा बिताया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी गठबंधन में बनी हुई है और उसने हमेशा गठबंधन धर्म की भावना से काम किया है, जहां तक महाराष्ट्र में सरकार गठन का सवाल है तो गेंद शिवेसना के पाले में है। सूत्रों ने कहा कि भाजपा इंतजार करेगी और देखेगी कि अगले कुछ दिनों में स्थिति क्या मोड़ लेती है।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर पिछले कुछ दिनों से भाजपा और शिवसेना के बीच तनातनी चल रही है। शिवसेना के नेता राकांपा प्रमुख शरद यादव के संपर्क में भी हैं । राकांपा ने कांग्रेस के साथ गठजोड़ में विधानसभा चुनाव लड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव के विपरीत इस बार भाजपा और शिवेसना ने मिलकर चुनाव लड़ा था तथा भाजपा ने 105 सीटें और शिवसेना ने 56 सीटें जीतीं। दोनों ही पार्टियों के बीच मुख्यमंत्री के पद को लेकर तनातनी है। शिवसेना ढाई ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद मांग रही है जिसे भाजपा खारिज कर चुकी है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत