लाइव न्यूज़ :

Badrinath-Kedarnath Weather: 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम कपाट खुलेंगे, बारिश और हिमपात से तैयारी में बाधा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2023 21:47 IST

Badrinath-Kedarnath Weather: गढ़वाल हिमालय के चारधामों के नाम से विख्यात गंगोत्री और यमुनोत्री श्रद्धालुओं के लिए अक्षय तृतीया के पर्व पर 22 अप्रैल को खुल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधाम और चारों तरफ पहाड़ियों पर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है।पांच दिन बाद शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों में बाधा आ रही है।सर्द हवाओं के चलते चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में तापमान काफी नीचे आ गया है।

Badrinath-Kedarnath Weather: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ में बारिश और भारी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम कपाट 25 अप्रैल से खुल रहे हैं। चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी हुई है। धाम और चारों तरफ पहाड़ियों पर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है।

उत्तराखंड में गढ़वाल हिमालय में बदरीनाथ और केदारनाथ की उंची पहाड़ियों पर बृहस्पतिवार को ताजा बर्फवारी तथा निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने से पांच दिन बाद शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों में बाधा आ रही है। अधिकारियों ने बताया कि हिमपात, बारिश और सर्द हवाओं के चलते चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में तापमान काफी नीचे आ गया है।

चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ 27 अप्रैल को जबकि रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुल रहे हैं। गढ़वाल हिमालय के चारधामों के नाम से विख्यात अन्य दो धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री श्रद्धालुओं के लिए अक्षय तृतीया के पर्व पर 22 अप्रैल को खुल रहे हैं ।

केदारनाथ और उसके आसपास के इलाकों में ताजा हिमपात होने से धाम को जाने वाला पैदल रास्ता फिर बर्फ की चादर से ढ़क गया है। यात्रा व्यवस्थाओं के लिए तैयारियां में जुटे कार्मिक खराब मौसम के कारण सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले रास्तों पर बर्फ जमाव ने अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है ।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि केदारनाथ धाम में बारिश एवं भारी बर्फबारी के कारण भैरव हिमनद के समीप रास्ता आवागमन के लिए अवरूद्ध हो गया है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी रूकने पर श्रमिको द्बारा अवरुद्ध मार्ग से पुनः बर्फ हटाने की कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस बीच, मौसम खराब होने के कारण उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का चमोली जिले का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया । जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल नैनीसैंण में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लेने आने वाले थे लेकिन दौरा रद्द होने के बाद उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। 

टॅग्स :उत्तराखण्डChar Dham Yatraकेदारनाथबद्रीनाथ मन्दिरमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील