बाबासाहब की भगवा मूर्ति को बसपा नेता ने दिया नीला रंग, तोड़ी गई नीली प्रतिमा की जगह लगाई गई थी नई भगवा प्रतिमा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 10, 2018 12:16 PM2018-04-10T12:16:30+5:302018-04-10T13:17:55+5:30

बाबा साहेब की मूर्ति पर सत्ताधारी रंग यानि की भगवा रंग चढ़ गया है। लेकिन अब बढ़ते विवाद के बाद इसको एक बार फिर से नीले रंग से पोता गया है।

badaun br ambedkar statue which was vandalized recently has been rebuilt and painted saffron colour | बाबासाहब की भगवा मूर्ति को बसपा नेता ने दिया नीला रंग, तोड़ी गई नीली प्रतिमा की जगह लगाई गई थी नई भगवा प्रतिमा

बाबासाहब की भगवा मूर्ति को बसपा नेता ने दिया नीला रंग, तोड़ी गई नीली प्रतिमा की जगह लगाई गई थी नई भगवा प्रतिमा

बदायूं , 10 अप्रैल: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में बाबा साहेब की मूर्तियां तोड़कर अराजकता फैलाने को कोशिश की गई। लेकिन इस बीच अब नया मोड़ आ गया है। यूपी के बदायूं में एक अनोखा नजारा देखने को मिला है।

 खबर के अनुसार यहां बाबा साहेब की मूर्ति पर सत्ताधारी रंग यानि की भगवा रंग चढ़ गया है। लेकिन अब बढ़ते विवाद के बाद इसको एक बार फिर से नीले रंग से पोता गया है। खबर के मुताबिक बसपा नेता हिमेंद्र गौतम ने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को फिर से नीले रंग से रंगने का काम किया गया है।


जानें क्या है मामला

कहा जा रहा है कि रविवार(8 अप्रैल) को कुछ लोगों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में इस भगवा प्रतिमा का अनावरण किया गया है। आंबेडकर की मूर्ति का रंग बदलकर नीला से भगवा कर दिया गया है। अक्सर कोट और ट्राउजर में दिखने वाले आंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग की शेरवानी पहनाई गई है। जो नीले की जगह भगवा कर दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों दुगरैया गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी थी। जिसके बाद बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रशासन ने नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित की, ग्रामीणों के बीच इस नई मूर्ति का अनावरण किया गया जो भगवा रंग की है।
 

Web Title: badaun br ambedkar statue which was vandalized recently has been rebuilt and painted saffron colour

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे