लाइव न्यूज़ :

बाबूलाल गौर: बुलडोजर मंत्री के रूप में मिली पहचान, भोपाल को बनाना चाहते थे पेरिस 

By राजेंद्र पाराशर | Updated: August 22, 2019 05:44 IST

मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने राजधानी को पेरिस बनाने का सपना देखा था. इतना ही नहीं वे अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में कई बार सार्वजनिक रुप से यह बात कह भी चुके थे.

Open in App

मध्यप्रदेश में वर्ष 1990 से 1992 तक सुंदरलाल पटवा की सरकार का शासन रहा. इस दौरान बाबूलाल गौर को नया नाम बुलडोजर मंत्री का मिला था. गौर इस शासनकाल में नगरीय प्रशासन मंत्री रहे. पुराने भोपाल की सड़कों पर बहुत ज्यादा अतिक्रमण था, जो विकास की राह में रोड़ा बन रहा था.

उन्होंने नगर को अतिक्रमण मुक्त करने का बीड़ा उठाया और सख्ती के साथ कार्रवाई भी की. इस दौर के कई किस्से आज भी शहर में याद किए जाते हैं. जैसे एक बार गौतम नगर में अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए गौर ने सिर्फ बुलडोजर खड़ा करके इंजन चालू करा दिया था.

इस दौरान बुल्डोजर के डर से अतिक्रमणकारी अपने अतिक्रमण के साथ खुद ब खुद गायब हो गए थे. इसके अलावा, वीआईपी रोड बनने से पहले उस स्थान पर तालाब के किनारे झुग्गियां थीं, जो रोड निर्माण में बाधा बन रहीं थी. इसे लेकर भी लंबे समय विवाद चलता रहा. इस विवाद का निपटारा करने के लिए बाबूलाल गौर एक बार सुबह से ही बुलडोजर लेकर खुद अतिक्रमण स्थल पर पहुंच गए और सामने खड़े होकर बुल्डोजर चलवा दिया था. इस घटना ने बाबूलाल गौर को शहर ही नहीं दिल्ली तक बुलडोजर मंत्री के रूप में पहचान मिली थी.,

भोपाल को पेरिस बनाना चाहते थे

अपने जीवन का बड़ा हिस्सा भोपाल में गुजारने के कारण बाबूलाल गौर का राजधानी भोपाल से खास लगाव था. मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने राजधानी को पेरिस बनाने का सपना देखा था. इतना ही नहीं वे अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में कई बार सार्वजनिक रुप से यह बात कह भी चुके थे.

गौर को अपनी बेबाक छवि के लिए भी जाना जाता है, जब भी अपनी ही सरकार की कोई चीज उन्हें ठीक नहीं लगती थी तो खुलकर इस पर बात करते थे. भाजपा ही नहीं विपक्षी दल कांग्रेस के नेता बाबूलाल गौर के इस अंदाज के कायल रहे. उनका हर हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों सहित सभी के लिए खुला रहता था. बाबूलाल गौर को अपनी सख्त छवि के लिए भी जाना जाता है. 

टॅग्स :बाबूलाल गौरभोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत