लाइव न्यूज़ :

पतंजलि की शर्बत की बोतलों पर भारत-अमेरिका में अलग-अलग दावे, हो सकती है कानूनी कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 22, 2019 12:23 IST

अगर कंपनी ने अमेरिका में गलत तरीके से प्रचारित उत्पाद बेचे हैं तो यूएसएफडीए उसे उस उत्पादन का आयात बंद करने के लिए चेतावनी-पत्र जारी कर सकता है, उस उत्पाद की पूरी खेप को जब्त कर सकता है, संघीय अदालत से कंपनी के खिलाफ रोक का आदेश पारित करा सकता है और आपराधिक मुकदमा भी शुरू कर सकता है

Open in App
ठळक मुद्देयूएसएफडीए ने रिपोर्ट में कहा 'निर्यातित और घरेलू उत्पादों के लिए कंपनी के उत्पादन और पैकेजिंग क्षेत्र अलग-अलग हैं।'अमेरिका के खाद्य सुरक्षा कानून भारतीय कानूनों की तुलना में ज्यादा सख्त हैं।

अमेरिका के स्वास्थ्य नियामक यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने कहा है कि भारत में बेचे जाने के लिए तैयार किए गए पतंजलि के दो शर्बत उत्पादों पर लगे लेबल पर ‘‘अतिरिक्त औषधीय एवं आहार संबंधी दावे’’ पाए गए जबकि अमेरिका निर्यात किए जाने वाली बोतलों पर ऐसे दावे कम पाए गए।

यूएसएफडीए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ‘‘निर्यातित और घरेलू उत्पादों के लिए कंपनी के उत्पादन और पैकेजिंग क्षेत्र अलग-अलग हैं।’’

गौरतलब है कि अमेरिका के खाद्य सुरक्षा कानून भारतीय कानूनों की तुलना में ज्यादा सख्त हैं। यदि पाया जाता है कि कंपनी ने अमेरिका में गलत तरीके से प्रचारित उत्पाद बेचे हैं तो यूएसएफडीए उसे उस उत्पादन का आयात बंद करने के लिए चेतावनी-पत्र जारी कर सकता है, उस उत्पाद की पूरी खेप को जब्त कर सकता है, संघीय अदालत से कंपनी के खिलाफ रोक का आदेश पारित करा सकता है और आपराधिक मुकदमा भी शुरू कर सकता है, जिससे उस पर पांच लाख अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और कंपनी के अधिकारियों को तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

मॉरीन ए वेंटजेल नाम के यूएसएफडीए के एक जांच अधिकारी ने पिछले साल सात और आठ मई को पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के हरिद्वार संयंत्र की इकाई-तीन का निरीक्षण किया था।

वेंटजेल ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में कहा, ‘‘मैंने पाया कि घरेलू (भारत) और अंतरराष्ट्रीय (अमेरिका) बाजारों में ‘बेल शर्बत’ और ‘गुलाब शर्बत’ नाम के उत्पाद पतंजलि के ब्रॉंड नाम से बेचे जा रहे हैं और भारतीय लेबल पर औषधीय और आहार संबंधी अतिरिक्त दावे हैं।’’ पतंजलि ग्रुप के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट के बाबत पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। 

टॅग्स :बाबा रामदेवपतंजलि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

कारोबारकांवड़ यात्रा मार्गः खान-पान की दुकानों पर अपना नाम लिखिए, स्वामी रामदेव बोले-आखिर क्या वजह मुसलमान नाम छिपाकर कर रहे व्यवसाय

भारतHigh Court Slams Ramdev: बाबा रामदेव ‘किसी के वश में नहीं हैं’?, ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर योग गुरु के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे