लाइव न्यूज़ :

आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को दिए आदेश, कहा- कोविड दवा का तब तक नहीं करें प्रचार, जब तक ना हो जाए मुद्दे की जांच

By सुमित राय | Updated: June 23, 2020 18:54 IST

आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को आदेश दिए है कि कोविड-19 की दवा का तब तक प्रचार नहीं करें, जब तक कि मुद्दे की जांच नहीं हो जाती।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद से कोरोनिल दवा के संबंध में पूरी जानकारी मांगी है।बाबा रामदेव ने पतंजलि द्वारा बनाई गई कोरोना वायरस की दवा 'दिव्‍य कोरोनिल टैबलेट' लॉन्च की है।पतंजलि का दावा है कि इस दवा से 7 दिनों के अंदर कोविड-19 के मरीज ठीक हो जाते हैं।

योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि द्वारा बनाई गई कोरोना वायरस की दवा 'दिव्‍य कोरोनिल टैबलेट' लॉन्च की है। पतंजलि का दावा है कि ये दवा कोरोना वायरस की सबसे पहली आयुर्वेदिक दवा है और इससे 7 दिनों के अंदर कोविड-19 के मरीज ठीक हो जाते हैं।

हालांकि इस बीच बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ को झटका लगा है और आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद से इस दवा के संबंध में संज्ञान लेते हुए पूरी जानकारी मांगी है। आयुष मंत्रालय ने कहा है कि उसे इस दवा के संबंध में तथ्‍यों के दावे और वैज्ञानिक शोध के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

इसके साथ ही आयुष मंत्रालय ने पतंजलि आयुर्वेद को कोरोनिल दवा का प्रचार बंद करने को कहा है। आयुष मंत्रालय ने कहा, "कोविड दवा का तब तक प्रचार नहीं करें, जब तक कि 'मुद्दे' की विधिवत जांच नहीं हो जाती।"

कोरोना के जटिलता को कर पाएंगे नियंत्रित: बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि इस दवा से हम कोरोना की हर तरह की जटिलता को नियंत्रित कर पाएंगे। पतंजलि योगपीठ द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि इस दवाई की रिसर्च संयुक्त रूप से पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट और हरिद्वार एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जयपुर द्वारा की गई है। कोरोनिल को दिव्य फार्मेसी, हरिद्वार और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार ने विकसित की है।

कोरोना किट में कोरोनिल टैबलेट के अलावा हैं ये चीजें

योग गुरु बाबा रामदेव ने जिस कोरोना किट को लॉन्च की है, उसमें कोरोनिल टैबलेट के अलावा श्वासारी वटी और अणु तेल भी है। योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि तीनों को साथ इस्तेमाल करने से कोरोना का संक्रमण खत्म हो सकता है।

कोरोनिल दवा को हरिद्वार में बाबा रामदेव और पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण ने लॉन्च किया। (फोटो सोर्स- एएनआई)

280 लोगों पर किया गया ट्रायल: योग गुरु बाबा रामदेव

हरिद्वार में लॉन्चिंग के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, इस दवा से तीन दिन के अंदर 69 फीसदी मरीज रिकवर हो गए यानी पॉजिटिव से निगेटिव हो गए। उन्होंने दावा किया है कि इस दवा के जरिए 7 दिन में 100 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि इस इस दवा का ट्रायल 280 लोगों पर किया गया है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियापतंजलिबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत