लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में BJP पर बरसे उद्धव ठाकरे, पीएम मोदी से पूछी मंदिर निर्माण की तारीख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2018 22:14 IST

Open in App

अयोध्या में 25 नवंबर को विश्व हिन्दू परिषद के धर्म संसद कार्यक्रम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की यात्रा के मद्देनजर मुस्लिमों में एकबार फिर डर व्याप्त है। पुलिस प्रशासन ने 24-25 नवंबर के कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। फैजाबाद के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि मुसलमान समुदाय को पूरी सुरक्षा मिलेगी। दावा है कि रविवार को अयोध्या में करीब दो लाख लोग जुटेंगे। इसमें 1 लाख आरएसएस, 1 लाख वीएचपी और करीब 5 हजार शिवसेना के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। हम प्रस्तावित कार्यक्रमों के दौरान मजबूत सुरक्षा व्यवस्था कर रहे हैं। इस बीच अयोध्या में धर्म संसद की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। विहिप को एक लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे  अयोध्या पहुंच चुके हैं। अयोध्या से जुड़ी सभी खबरों के लिए पढ़ते रहिए lokmatnews.in

24 Nov, 18 06:27 PM

राम मंदिर पर बोले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे

राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे मंदिर निर्माण की तारीख चाहिए। मुझे राम मंदिर का श्रेय नहीं चाहिए। केंद्र की मजबूत सरकार मंदिर पर कानून पर बनाएं। मंदिर निर्माण में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। हम सब मिलकर राम मंदिर का निर्माण करेंगे। राम मंदिर पर अब हिंदू चुप नहीं बैठेगा। मंदिर बनने पर रामभक्त की तहर दर्शन करेंगे।  

24 Nov, 18 04:52 PM

राम मंदिर पर बोले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे

राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे मंदिर निर्माण की तारीख चाहिए। मुझे राम मंदिर का श्रेय नहीं चाहिए। केंद्र की मजबूत सरकार मंदिर पर कानून पर बनाएं। मंदिर निर्माण में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। हम सब मिलकर राम मंदिर का निर्माण करेंगे। राम मंदिर पर अब हिंदू चुप नहीं बैठेगा। मंदिर बनने पर रामभक्त की तहर दर्शन करेंगे।

 

24 Nov, 18 03:11 PM

लक्ष्मण किले के लिए रवाना हुए उद्धव ठाकरे

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अयोध्या में लक्ष्मण किले के लिए रवाना हो गए हैं।

24 Nov, 18 01:45 PM

अयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंच चुके हैं। दोपहर तीन बजे वो यहां साधु-संतों के साथ बैठक करेंगे। 

24 Nov, 18 11:59 AM

अयोध्या में धारा 144 लागू फिर भी लोग जुट रहे

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी की आलोचना की है। उन्होंंने कहा कि अयोध्या में धारा 144 लागू है लोग जुट रहे हैं। ऐसे में योगी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। ऐसा लगता है प्रशासन ने समर्पण कर दिया है। राजभर ने अखिलेश यादव के आर्मी बुलाने के फैसले का समर्थन किया है।

24 Nov, 18 11:50 AM

बीजेपी की साजिश में शामिल हैं वीएचपी-शिवसेना

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीम मायावती ने कहा कि अगर बीजेपी को राम मंदिर बनाना होता तो पांच साल का इंतजार नहीं करना पड़ता। ये चुनावी मुद्दा है। वीएचपी और शिवसेना जो कर रही हैं वो साजिश का हिस्सा है।

24 Nov, 18 11:22 AM

उद्धव ठाकरे अपने आवास से रवाना

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने आवास से निकल चुके हैं। वो आज से दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंच रहे हैं।

24 Nov, 18 10:32 AM

छावनी में तब्दील हुआ शहर

उद्धव ठाकरे और वीएचपी के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरशिव सेनाउद्धव ठाकरेविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत