लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 26 फरवरी को होगी सुनवाई, छुट्टी से लौटे जस्टिस बोबडे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2019 18:14 IST

अयोध्या विवाद की सुनवाई करने वाली 5 जजों की बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष अदालत ने 29 जनवरी 2019 को होने वाली सुनवाई टाल दी थीयह सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संवैधानिक बेंच के द्वारा की जाएगीजस्टिस यू यू ललित ने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था

अयोध्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद की जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रहे मामले में शीर्ष अदालत ने 29 जनवरी 2019 को होने वाली सुनवाई टाल दी थी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इस सुनवाई की तारीख 26 फरवरी 2019 तय की है।

यह सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संवैधानिक बेंच के द्वारा की जाएगी। इससे पहले सुनवाई की तारीख 29 जनवरी रखी गई थी लेकिन जस्टिस एस ए बोबडे की गैर-मौजूदगी के कारण सुप्रीम कोर्ट ने इस सुनवाई को टाल दिया था। इसकी वजह से साधु-संतों और कई हिंदू संगठनों द्वारा काफी विरोध किया था।

5 जजों में ये हैं शामिल

अयोध्या विवाद की सुनवाई करने वाली 5 जजों की बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर शामिल होंगे। जस्टिस यू यू ललित ने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था। उनकी जगह जस्टिस अब्दुल नजीर को बेंच में शामिल किया गया था।

14 अपीलें की गई थी दायर

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2010 में अयोध्या की 2.77 एकड़ विवादित भूमि सुन्नी बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लता विराजमान के बीच बराबर बांटने का आदेश दिया था। इस मामले में 30 सितंबर, 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 14 अपीलें दायर की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मई, 2011 को स्टे का ऑर्डर दे दिया था। 

टॅग्स :अयोध्यासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष