मप्र: प्रदेश स्तरीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल प्रतिभागी पर गोली चलाने की कोशिश, मामला दर्ज

By भाषा | Published: November 9, 2022 07:51 AM2022-11-09T07:51:07+5:302022-11-09T07:59:03+5:30

मामले में पुलिस ने कहा कि हमलावर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Attempt shoot participant involved state level Bharat Jodo Yatra congress leader govind singh MP case registered | मप्र: प्रदेश स्तरीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल प्रतिभागी पर गोली चलाने की कोशिश, मामला दर्ज

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो) फाइल फोटो

Highlightsमध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल प्रतिभागी पर गोली चलाने की कोशिश की गई।ऐसा दावा कांग्रेस नेता गोविंद सिंह द्वारा किया गया है। इसे लेकर पुलिस में मामला दर्ज भी हुआ है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मंगलवार को कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के नेतृत्व में पार्टी की प्रदेश स्तरीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में एक प्रतिभागी के साथ विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया है। 

क्या है पूरा मामला

नगर पुलिस अधीक्षक रवि भदौरिया ने कहा कि मंगलवार शाम बरेठा टोल प्लाजा के पास ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के भिंड से ग्वालियर पहुंचने पर कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि बाद में एक युवक लक्ष्मणगढ़ पहुंचा, जहां पर यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता ठहरे हुए थे और एक प्रतिभागी पर तमंचे से गोली चलाने की कोशिश की थी। 

आरोपी पर मामला हुआ दर्ज

अधिकारी ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने उस पर काबू पा लिया और उससे हथियार छीन लिया। उन्होंने कहा कि हमलावर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

प्रदेश स्तरीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल प्रतिभागी पर गोली चलाने का प्रयास- कांग्रेस नेता गोविंद सिंह 

मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति ने यात्रा में शामिल छोटू तोमर को गोली मारने की कोशिश की लेकिन पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता ने समय रहते हथियार छीन लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह कार्यकर्ता हाथापाई में घायल हो गया। कांग्रेस नेता ने मांग की कि पुलिस को हमलावर के राजनीतिक संबंधों का पता लगाना चाहिए। 

Web Title: Attempt shoot participant involved state level Bharat Jodo Yatra congress leader govind singh MP case registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे