CBI-ED: दो दिन में केजरीवाल होंगे गिरफ्तार', आतिशी ने किया दावा, पार्टी को मिल रही है धमकी

By धीरज मिश्रा | Published: February 22, 2024 05:40 PM2024-02-22T17:40:57+5:302024-02-22T17:43:12+5:30

India Alliance: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिनों में गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस बात का दावा दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने किया है। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर सीबीआई के द्वारा उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

Atishi SAID ARVIND Kejriwal arrested BY CBI-ED india alliance CONGRESS AAM AADMI PARTY | CBI-ED: दो दिन में केजरीवाल होंगे गिरफ्तार', आतिशी ने किया दावा, पार्टी को मिल रही है धमकी

Photo credit twitter

Highlightsआतिशी का दावा दो दिन में केजरीवाल होंगे गिरफ्तार आम आदमी पार्टी को मिल रही है धमकी अरविंद केजरीवाल धमकी से डरने वाले नहीं है

India Alliance: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिनों में गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस बात का दावा दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने किया है। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर सीबीआई के द्वारा उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब से मीडिया में यह खबर आई है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं तो आम आदमी पार्टी को लगातार धमकी मिल रही हैं। हमारे नेताओं को कहा जा रहा है कि अगर इंडिया गठबंधन में शामिल होकर दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आतिशी ने कहा कि हम डरने वाले नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डरने वाले नहीं है। अगर ये आप के सभी नेताओं और विधायकों को भी जेल में डाल देंगे तो आप का एक-एक कार्यकर्ता नेता के तौर पर खड़ा हो जाएगा और देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।  

गौर करने वाली बात यह है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में आम आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से खबर चलाई जा रही है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में शीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी और तीन सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

हालांकि, जब इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी बातचीत अंतिम दौर में जल्द ही इस बारे में बताया जाएगा।

मालूम हो कि एक वक्त आम आदमी पार्टी दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही थी। लेकिन, अब कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस को एक की जगह पर तीन सीट देने के लिए तैयार हो गई है। लेकिन आधिकारिक तौर पर घोषणा अभी होनी बाकी है।

Web Title: Atishi SAID ARVIND Kejriwal arrested BY CBI-ED india alliance CONGRESS AAM AADMI PARTY

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे