लाइव न्यूज़ :

जब अपनी बीमारी पर बोले अटल बिहारी वाजपेयी- 'जितना बीमार हूं, उतना ही लिखिए'

By भारती द्विवेदी | Updated: June 12, 2018 10:23 IST

Atal Bihari Vajpayee Medical Report Update: आखिरी बार उनकी तस्वीर साल 2015 में आई थी। जब उस वक्त राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उन्हें 'भारत रत्न' देने उनके आवास पर गए थे। हालांकि उस तस्वीर में भी अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा चेहरा सामने नहीं आ पाया था।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून: अदेश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती हैं। लंबे समय से बीमार चल रहे अटल बिहारी की तबीयत सोमवार (11 जून) को अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें यूरिन इंफेक्शन हुआ है। अब तक रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।

अटल बिहारी साल 2004 के चुनाव में मिली हार के बाद से ही राजनीति से दूर हुए। लेकिन राजनीति से सक्रियता पूरी तरह साल 2009 में खत्म हो गई। साल 2009 में उन्हें डिमेंशिया का अटैक आया। जिसकी वजह से उनकी बोलने की क्षमता प्रभावित हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिर धीरे-धीरे वो लोगों को पहचानना से भी इंकार करने लगे। बीमार के बाद से अटल बिहारी वाजपेयी बाहरी दुनिया और मीडिया से एकदम से कट गए। आखिरी बार उनकी तस्वीर साल 2015 में आई थी। जब उस वक्त राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उन्हें 'भारत रत्न' देने उनके आवास पर गए थे। हालांकि उस तस्वीर में भी अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा चेहरा सामने नहीं आ पाया था।

वैसे तो वो साल 2009 से ही लगातार बीमार चल रहे हैं। इससे पहले वो साल 2011 में बीमारी की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहां पर उनके घुटने का ऑपरेशन होना था। उस समय भी उनकी तबीयत से जुड़ी काफी अफवाहें उड़ी थीं। लेकिन घुटने के ऑपरेशन से पहले उन्हें अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत की थी। उस बातचीत के दौरान उन्होंने हंसते हुए पत्रकरों से कहा था- 'जितना बीमार हूं, उतना ही लिखिए। न कम न ज्यादा।' 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईभारतीय जनता पार्टीएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?