लाइव न्यूज़ :

जानिए किस बीमारी से हुआ अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, एम्स के डॉक्टरों ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: August 16, 2018 21:04 IST

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 93 साल में निधन हुआ। शुक्रवार शाम 4 बजे इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Open in App

नई दिल्ली, 16 अगस्त:  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 93 साल में निधन हुआ। गुरुवार शाम 5: 05 मिनट पर उनका निधन हुआ है। वह पिछले 9 हफ्तों से दिल्ली के भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती थे। 93 वर्षीय दिग्गज नेता को गुर्दे में संक्रमण, मूत्र नली में संक्रमण, पेशाब की मात्रा कम और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम 4 बजे इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

एम्स के चिकित्सकों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी निमोनिया से पीड़ित थे और उनके कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि 93 वर्षीय वयोवृद्ध नेता को उनके जीवन के अंतिम दिन एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ईसीएमओ) सपोर्ट पर रखा गया था।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने आज वाजपेयी के निधन की घोषणा की। पूर्व प्रधानमंत्री को कई समस्याओं को लेकर 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक चिकित्सक ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, “वह निमोनिया से पीड़ित थे और गुर्दा सहित उनके कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें अंतिम दिन ईसीएमओ सपोर्ट पर रखा गया था।” एसीएमओ के जरिये ऐसे मरीजों को दिल और श्वसन संबंधी सपोर्ट दिया जाता है, जिनके हृदय और फेफड़े सही तरीके से अपना काम नहीं कर पाते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री को गुर्दे और मूत्र नली के संक्रमण, कम मूत्र होने और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने कहा कि समय-समय पर उनकी डायलिसिस की जा रही थी। चिकित्सकों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को लेपन के लिए शरीर-रचना विभाग को भेजा गया है।

वाजपेयी मधुमेह से पीड़ित थे और उनका केवल एक गुर्दा ही काम कर रहा था। वर्ष 2009 में उन्हें आघात लगा था जिससे उनकी संज्ञानात्मक क्षमताएं कमजोर हो गयी थीं । और कुछ समय बाद उन्हें डिमेंशिया हो गया था। देश के सबसे करिश्माई नेताओं में से एक वाजपेयी का आज एम्स में निधन हो गया। वह 93 साल के थे।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां