लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के लिए संजीवनी लेकर आए महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजे, अब ये है आगे की चुनौती!

By भाषा | Updated: October 24, 2019 20:17 IST

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले की सीटों की संख्या को बरकरार रखना भी कांग्रेस के लिए चुनौती होगी। पिछली बार के चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस को 42 और हरियाणा में 15 सीटें हासिल हुईं थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के लिए महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे संजीवनी की तरह हैं दोनों राज्यों में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर वरिष्ठ नेताओं की स्थिति मजबूत हुई है।

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद निराशा के दौर से गुजर रही कांग्रेस के लिए महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे संजीवनी की तरह हैं और इन्हें पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए नयी उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने इन दोनों राज्यों में राजनीतिक जानकारों के आकलन को उस वक्त गलत साबित किया है जब दोनों जगहों खासकर महाराष्ट्र में वह नेताओं के पार्टी छोड़ने और आपसी कलह के कारण मुश्किल में थे।

कुछ महीने पहले आम चुनाव में महज 52 सीटों पर सिमटने और फिर राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में घोर निराशा का माहौल पैदा हुआ और इसी क्रम में कई प्रदेश अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया था और कई नेताओं ने दूसरी पार्टियों खासकर भाजपा का दामन थाम लिया था।

राजनीतिक विशेषज्ञों का यह आकलन था कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले की सीटों की संख्या को बरकरार रखना भी कांग्रेस के लिए चुनौती होगी। पिछली बार के चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस को 42 और हरियाणा में 15 सीटें हासिल हुईं थीं। इस बार उसे महाराष्ट्र में 46 और हरियाणा में 31 सीटें हासिल हुई हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल कहते हैं, ‘‘ये नतीजे पार्टी का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। हम इनका स्वागत करते हैं। इन चुनावों में जनता ने भाजपा के झूठे दावों और अहंकार को भी चकनाचूर किया है।’’ माना जा रहा है कि दोनों राज्यों में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर वरिष्ठ नेताओं की स्थिति मजबूत हुई है।

हरियाणा में पार्टी के बेहतर नतीजों का श्रेय भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के बीच तालमेल को दिया जा रहा है। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र में कांग्रेस ज्यादा बिखरी नजर आ रही थी तो पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम बेहतर रहा है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो