लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव नतीजे: आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू पस्त, ओडिशा में नवीन पटनायक की वापसी के संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2019 08:28 IST

लोकसभा चुनाव के साथ ही देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराए गए। इन राज्यों के नतीजे भी लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन 23 मई को आ रहे हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी कराए गए। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाला मतदान यहां होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही हुआ। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही चार चरणों में ही विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान हुआ। यहां विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं और फिलहाल नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) यहां सत्ता में है। 2014 में हुए चुनाव में बीजू जनता दल ने 117 सीटें जीतते हुए स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल किया था। ओडिशा चुनाव 2019 में बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन की हर कोशिश की है। आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए हैं। राज्‍य में 15वीं विधानसभा के गठन के लिए 11 अप्रैल को मतदान संपन्‍न हुआ और वोटो की गिनती 23 मई को होनी है। 175 सदस्‍यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के 117 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने 70 सीटें और के चंद्रशेखर राव की पार्टी तेलंगाना राष्‍ट्र समिति (टीआरएस) ने 60 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 22 जबकि बीजेपी को केवल 9 सीटें मिली थीं। एन चंद्रबाबू नायडू यहां के मुख्‍यमंत्री हैं।

विधानसभा चुनाव नतीजे LIVE UPDATES:

-ओडिशा में बीजेडी 49 सीटों पर आगे वहीं बीजेपी को भी 15 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

-आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस 103 सीटों पर आगे। टीडीपी 22 पर आगे।-आंध्र प्रदेश से कांग्रेस पार्टी के तम्मिनेनि सीताराम अम्डालावालसा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।-आंध्र प्रदेश में अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।-आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस 32 सीटों पर आगे जबकि तेलुगू देशम पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है।-8:59- सिक्किम में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट 5 सीटों पर आगे।8:58- ओडिशा में बीजेडी 1 सीट पर आगे।8:57- अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी 3 सीटों पर आगे।8:45 AM- आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है।

-तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू अपने पैतृक चित्तूर जिले में कुप्पम निर्वाचन क्षेत्र से नौवीं बार विधानसभा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 

-चंद्रबाबू नायडू के पुत्र नारा लोकेश ने पिछड़े वर्ग के प्रभुत्व वाले क्षेत्र से चुनाव की शुरुआत किया। लोकेश राज्य की राजधानी अमरावती में मंगलगिरी खंड से चुनाव लड़े। 

-विपक्ष के नेता और वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी अपने परिवार के प्रभुत्व वाले क्षेत्र पुलिवेंदुला से चुनाव लड़ रहे हैं। यह उनका दूसरा विधानसभा चुनाव है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव 2019अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJharkhand Results: विरासत में मिली थी हेमंत सोरेन को राजनीति, रह चुके हैं झारखंड के मुख्यमंत्री

भारतJharkhand Assembly Election Results: कांग्रेस नेता RPN सिंह का दावा- हेमंत सोरेन ही होंगे गठबंधन के CM

भारतरांची: झारखंड में चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार समाप्त, 15 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

भारतझारखंड चुनाव: तीसरे चरण में 17 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 13.05 प्रतिशत मतदान, 309 उम्मीदवार मैदान में

भारतझारखंड विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण में 17 सीटों पर मतदान शुरू

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत