Assembly Elections 2023: आम चुनाव 2024 से पहले पांच राज्य में विधानसभा चुनाव, इन राज्यों में 83 लोकसभा सीट, कांग्रेस, बीआरएस और भाजपा में टक्कर, जानें समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 16, 2023 01:08 PM2023-05-16T13:08:13+5:302023-05-16T13:10:23+5:30

Assembly Elections 2023: मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में 2023 के अंत में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज जाएगा।

Assembly Elections 2023 five states before general elections 2024, 83 Lok Sabha seats in these states Congress, BRS and BJP know equation | Assembly Elections 2023: आम चुनाव 2024 से पहले पांच राज्य में विधानसभा चुनाव, इन राज्यों में 83 लोकसभा सीट, कांग्रेस, बीआरएस और भाजपा में टक्कर, जानें समीकरण

(file photo)

Highlightsमध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर की उम्मीद है।राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार और मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता में है।मध्य प्रदेश में 29, छत्तीसगढ़ में 11 और राजस्थान में 25 लोकसभा सीट हैं। 

Assembly Elections 2023: संसदीय चुनाव 2024 में लगभग एक साल बचे है। इस बीच 2023 में 5 राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल कह सकते हैं। इन राज्यों में 83 लोकसभा सीटें हैं। कर्नाटक के बाद इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं।

हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को मात देकर 2024 चुनाव को रोमांचक कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर की उम्मीद है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार और मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता में है।

मध्य प्रदेश में 29, छत्तीसगढ़ में 11 और राजस्थान में 25 लोकसभा सीट हैं। तेलंगाना में केसीआर के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है। भाजपा और कांग्रेस लगातार हमला कर रहे हैं। तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटें हैं। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में लोकसभा की एक सीट है और एमएनएफ के जोरामथांगा मुख्यमंत्री हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव भले ही खत्म हो गए हों, लेकिन इस साल होने वाले अन्य राज्यों में सिलसिलेवार चुनाव के कारण 2024 के आम चुनाव तक सियासी फिजा गर्म रहेगी।

लोकसभा चुनाव के साथ कम से कम तीन विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं। कर्नाटक के बाद इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। पूर्वोत्तर राज्यों- नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में 2023 में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल इस साल दिसंबर और अगले साल जनवरी में खत्म हो जाएगा।

एक ओर मिजोरम की 40-सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को समाप्त होना है, तो वहीं छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः तीन जनवरी और छह जनवरी, 2024 को समाप्त हो जाएगा। राजस्थान और तेलंगाना विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 14 जनवरी और 16 जनवरी, 2024 को समाप्त हो जाएगा।

फिलहाल इन पांच राज्यों में एक साथ चुनाव होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। निर्धारित चुनावों के अलावा, इस साल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

सूत्रों ने पहले कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 2023 की गर्मियों में चुनाव हो सकते हैं और चुनाव का समय सुरक्षा परिदृश्य पर निर्भर करेगा। एक जुलाई से 31 अगस्त तक 62 दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के समापन के बाद, जम्मू-कश्मीर में इस साल अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं।

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। चूंकि आम तौर पर लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होते हैं, इसलिए संभावना है कि इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव संसदीय चुनाव के साथ-साथ कराए जा सकते हैं। 

Web Title: Assembly Elections 2023 five states before general elections 2024, 83 Lok Sabha seats in these states Congress, BRS and BJP know equation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे