सपा नेता नरेश उत्तम पटेल बोले- 'भाजपा लोकतंत्र को कर रही बर्बाद', लगाया EVM में गड़बड़ी का आरोप

By मनाली रस्तोगी | Published: March 10, 2022 09:44 AM2022-03-10T09:44:42+5:302022-03-10T09:49:26+5:30

आज उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के नतीजों पर अधिकांश लोगों की नजरें हैं क्योंकि राजनीतिक लिहाज से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। इस बीच सपा नेता नरेश उत्तम पटेल भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आए।

Assembly election results 2022 Samajwadi Party leader Naresh Uttam Patel says BJP is ruining democracy | सपा नेता नरेश उत्तम पटेल बोले- 'भाजपा लोकतंत्र को कर रही बर्बाद', लगाया EVM में गड़बड़ी का आरोप

सपा नेता नरेश उत्तम पटेल बोले- 'भाजपा लोकतंत्र को कर रही बर्बाद', लगाया EVM में गड़बड़ी का आरोप

Highlightsआज उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है।राजनीतिक लिहाज से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। इस बीच सपा नेता नरेश उत्तम पटेल भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आए।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल गुरूवार को उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आए। उन्होंने इस दौरान कहा कि सत्ताधारी दल "लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है क्योंकि बैलेट पेपर और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के गलत संचालन की घटनाएं सामने आ रही हैं।" उन्होंने कहा कि लोगों ने राज्य में भाजपा के झूठ को खारिज करने का फैसला किया है।

पटेल ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "भाजपा लोकतंत्र को बर्बाद कर रही है। कहीं मतपत्र पकड़े जा रहे हैं, जबकि अन्य जगहों पर ईवीएम (ईवीएम की संदिग्ध हरकत) मिल रही है। लोगों ने इस बार भाजपा के झूठ को खत्म करने का मन बना लिया है।" इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर "इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़" का आरोप लगाया था और ये भी कहा था कि भाजपा डरी हुई है क्योंकि सपा अयोध्या विधानसभा सीट जीत रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से ईवीएम में गड़बड़ी की घटनाओं पर गौर करने का आग्रह किया था।

वहीं, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले सपा के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा था। ऐसे में सपा नेता नरेश उत्तम पटेल ने कहा था, "आजमगढ़ की घटना के बारे में हमने ज्ञापन दिया है और चुनाव आयोग से कहा है कि निष्पक्ष मतगणना कराएं और भारत के लोकतंत्र को कलंकित न होने दें।" बता दें कि आज उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं।

आज उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 और मणिपुर की 60 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। ऐसे में उत्तर प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 202, उत्तराखंड में 36, गोवा में 21, मणिपुर में 31 और पंजाब में 59 है। यह वो आंकड़ा है जोकि किसी भी पार्टी को इन राज्यों में सरकार बनाने के लिए चाहिए होगा।

उत्तर प्रदेश के नतीजों पर अधिकांश लोगों की नजरें हैं क्योंकि राजनीतिक लिहाज से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। यहां इस बार सात चरणों में मतदान हुआ है। मालूम हो, उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी से शुरू हुआ था, जबकि सातवें दौर की वोटिंग के साथ 7 मार्च को उसपर विराम लगा था। 

Web Title: Assembly election results 2022 Samajwadi Party leader Naresh Uttam Patel says BJP is ruining democracy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे